Move to Jagran APP

रांची, लातेहार, पलामू और हजारीबाग तक गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का फैला साम्राज्य Jamshedpur News

Crime News. रांची लातेहार पलामू और हजारीबाग तक गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का साम्राज्य फैला है। सीआइडी स्पेशल ब्रांच समेत राज्य की कई थाना की पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 03:28 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 03:28 PM (IST)
रांची, लातेहार, पलामू और हजारीबाग तक गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का फैला साम्राज्य Jamshedpur News
रांची, लातेहार, पलामू और हजारीबाग तक गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का फैला साम्राज्य Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिए गए गैंगस्टर सुजीत सिन्हा से रांची, लातेहार, पलामू, हजारीबाग जिले की पुलिस और सीआइडी टीम परसुडीह थाना में पूछताछ की जा रही है। सुजीत सिन्हा ने पुलिस को बताया कि उसके गिरोह के गुर्गे उसके नाम का उपयोग कर अपराध कर रहे है। उसने कुछ नहीं किया। 

loksabha election banner
जमशेदपुर में उसकी सक्रियता नहीं है। पुलिस टीम उससे यह जानकारी ले रही हैं कि रांची के बिल्डर रमेश सिंह और अविनाश झा से सुजीत सिन्हा के नाम पर रंगदारी अगस्त 2019 में मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देने पर हत्या कर देने की धमकी दी गई थी। बकायदा शूटरों से दोनों की रेकी भी कराई गई थी। हत्या से पहले पुलिस ने शूटरों को दबोच लिया था। पुलिस को जानकारी हैं कि सुजीत सिन्हा की आपराधिक गतिविधि पलामू, डाल्टेनगंज, हजारीबाग, लातेहार और रामगढ़ तक रही है। कोयला कारोबारियों से रंगदारी उसके द्वारा मांगी गई थी। पलामू में कुछ माह पहले हुई हत्या में सुजीत सिन्हा के गुर्गो की संलिप्तता सामने आई थी। 
 घाघीडीह जेल में है बंद
गौरतलब है कि घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद सुजीत सिन्हा और उसके गुर्गे जेल से गैंग संचालित कर रहे है। रांची, हजारीबाग और पलामू के ठेकेदारों और कारोबारियों से रंगदारी मांगी जा रही है। मांग पूरी नहीं करने पर हत्या करने की धमकी दी जा रही है। जानकारी के बाद सीआइडी डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता की शिकायत पर परसुडीह थाना में सुजीत सिन्हा, उसके गुर्गे इमरान और अन्य के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकी देने की प्राथमिकी बीते 3 नवंबर को दर्ज कराई थी। इसी मामले में सुजीत सिन्हा को रिमांड पर लिया गया है।
बालू ठेका में भी वर्चस्व  
सुजीत सिन्हा का गुर्गो मोनू राय उर्फ आकाश को जमशेदपुर पुलिस टीम ने जनवरी 2019 में गिरफ्तार किया था। उसने पूरे गिरोह की जानकारी पुलिस को पूछताछ में उपलब्ध कराई थी। बताया कि बालू का ठेला पलामू में गैंगस्टर के सहयोगियों के पास ही है। कोयल नदी और कल्याणपुर बालू घाट का का देखरेख उपेंद्र मेहता उर्फ उपेंद्र सिंह करता हैं। 70 से 80 लाख आमदनी होती हैं। 14-15 हाइवा सुजीत सिन्हा के पास हैं जो कोलमाइंस और ट्रांसपोटिंग के रुप में चलते हैं जिससे 60-70 लाख आमदनी होती हैं।
मनोज सिंह करता देखरेख
देखरेख मनोज सिंह करता हैं। सुजीत सिन्हा की पत्नी सूद-ब्याज में रुपये लगाती है। रांची के कुसई रोड के सतभामा अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदा हैं। स्कार्पियो वाहन है। रिश्तेदार अभिषेक के नाम से स्वीफ्ट कार हैं। रांची के कॉके में विवादित जमीन 30 एकड़ हैं जो बबलू खान के नाम से है। जमीन पर वाटर किंगडम बनाने की योजना हैं। मोनू राय की जानकारी का पुलिस टीम पता लगा रही है। पुलिस के अनुसार घाघीडीह सेंट्रल जेल में सुजीत सिन्हा फरवरी 2018 से जेल में बंद है। लंबे समय से फर्जी नाम से हासिल सिम का इस्तेमाल कर रंगदारी अपने गुर्गो के माध्यम से कारोबारियों से मांग रहा था। धमका रहा था।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.