जमशेदपुर के जुगसलाई में घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
Jamshedpur News पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई थाना क्षेत्र की युवती के घर में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर जुगसलाई थाना की पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता! पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई थाना क्षेत्र की युवती के घर में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर जुगसलाई थाना की पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
आरोपितों में मोहम्मद शमशीर और मोहम्मद निजाम है। दोनों जुगसलाई थाना क्षेत्र गरीब नवाज कॉलोनी के निवासी है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करायी। रविवार को आरोपितों को अदालत में प्रस्तुत किया गया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपित घर मे घुस गए। उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया।