विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गम्हरिया-बिरराजपुर रेलवे ट्रैक पर रंगबाजी: ट्रेन आने से ठीक पहले गेटमैन से मारपीट कर खुलवाया फाटक

Published: Mon, 14 Sep 2026 08:53 PM (IST)

जमशेदपुर के गम्हरिया रेलवे फाटक पर कुछ युवकों ने गेटमैन से मारपीट कर ट्रेन आने से ठीक पहले जबरन फाटक ...और पढ़ें

कुछ बेखौफ युवकों ने ड्यूटी पर तैनात रेलवे गेटमैन के साथ मारपीट की और थप्पड़ मारकर बंद फाटक को जबरन खुलवा लिया।

कुछ बेखौफ युवकों ने ड्यूटी पर तैनात रेलवे गेटमैन के साथ मारपीट की और थप्पड़ मारकर बंद फाटक को जबरन खुलवा लिया। 

HighLights

  1. गम्हरिया रेलवे फाटक पर गेटमैन से मारपीट।

  2. आरपीएफ ने अज्ञात उपद्रवियों पर मामला दर्ज किया।

जासं, जमशेदपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के गम्हरिया-बिरराजपुर सेक्शन से दबंगई और रंगदारी का एक बेहद खतरनाक मामला सामने आया है।
 
रविवार शाम गम्हरिया गेट नंबर 2 (जीके-2) पर कुछ बेखौफ युवकों ने ड्यूटी पर तैनात रेलवे गेटमैन के साथ मारपीट की और थप्पड़ मारकर बंद फाटक को जबरन खुलवा लिया। 
 
ट्रेन आने के ठीक पहले घटी इस घटना से बड़े रेल हादसे का खतरा पैदा हो गया था। घटना 13 सितंबर की शाम करीब 6:50 बजे की है। 
 
डाउन लाइन पर ट्रेन का सिग्नल होने के कारण नियमानुसार गेटमैन ने फाटक बंद कर दिया था। इसी दौरान पहुंचे कुछ आपराधिक तत्वों ने रंगदारी दिखाते हुए गेटमैन पर तुरंत फाटक उठाने का दबाव बनाया। 
 
जब गेटमैन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कहा कि सिग्नल हो चुका है और ट्रेन गुजरने के बाद ही फाटक खुलेगा, तो आरोपी आपा खो बैठे। दबंगों ने गेटमैन को थप्पड़जड़ दिया और धक्का-मुक्की करते हुए जबरन बैरियर उठवा दिया।
 

रेलवे प्रशासन सख्त, RPF में प्राथमिकी दर्ज

घटना के बाद हरकत में आए रेल मुख्यालय ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। गम्हरिया RPF में अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। 
 
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की रंगबाजी और गैर-जिम्मेदाराना हरकत किसी बड़ी रेल दुर्घटना का कारण बन सकती थी।
 

दबंगों की पहचान में जुटी पुलिस

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी काम में बाधा डालने और गेटमैन से मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
 
इसके साथ ही रेलवे ने आम जनता से अपील की है कि वे रेलवे फाटक पर तैनात कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें और अपनी व दूसरों की जान जोखिम में न डालें।