आखिर रिया ने क्यों की खुदकशी, हर किसी के जेहन में यही सवाल
उलीडीह थाना क्षेत्र के शकोसाई रोड नंबर एक में रहने वाली 22 वर्षीय रिया कुमारी 12 मई को सात फेरे लेने वाली थी।
By Edited By: Published: Mon, 06 May 2019 08:16 AM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 08:24 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के शकोसाई रोड नंबर एक में रहने वाली 22 वर्षीय रिया कुमारी 12 मई को सात फेरे लेने वाली थी। उसने अपनी पसंद से सूरज को जीवनसाथी चुना था। उसकी फेसबुक की दोस्ती प्यार में बदल चुकी थी। शादी के लिए आठ दिन बचे थे। इस बीचे उसने चार मई को घर में खुदकशी कर ली। अचानक ऐसा क्या हो गया कि उसने ऐसा कदम उठाया। पड़ोसी और रिश्तेदार भी हैरान हैं। माता-पिता, भाई- बहन और रिया के मंगेतर सूरज से पूछताछ की गई तो एक ही जवाब मिला- कुछ नहीं पता। बात-बात में इतनी जानकारी मिली कि वह तुनक मिजाज की थी। रिया पढ़ी-लिखी थी। घर का सारा निर्णय वही लेती थी। सूरज भी मौत का कारण जानना चाहता है। मौत पर परिजनों ने किसी पर आरोप तो नहीं लगाया, लेकिन पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। सूरज भागलपुर का रहने वाला है। दिल्ली में वह मोबाइल दुकान में काम करता है। बारात दिल्ली से ही आने वाली थी। रिया की मोबाइल को जब्त किया है। कॉल डिटेल निकालने की तैयारी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली शुक्रवार रात और शनिवार सुबह रिया ने अपने मंगेतर से लंबी बातचीत की। शनिवार सुबह 11 बजे के करीब चार मिनट तक बातचीत करती रही। उसके पिता रामपाल शर्मा अपनी पत्नी के साथ शनिवार 11 बजे के बाद गहने खरीदने को निकले थे। भुइंयाडीह निर्मलनगर में रहने वाली बड़ी बेटी रितू के घर पहुंचे थे। सूरज का फोन रामपाल शर्मा और रिया की बड़ी बहन के पास फोन आया। रिया मोबाइल रिसीव नहीं कर रही। रामपाल ने अपने बेटे गोल्डी को जानकारी दी। गोल्डी घर पहुंचा। दरवाजा भीतर से बंद था। पीछे की ओर से वह घर के अंदर घुसा। रिया को साड़ी के सहारे फंदे से लटकते देखा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें