वेब सीरीज का भविष्य उज्जवल : पुनीत
वेब सीरीज मिरजापुर के लेखक और निर्माता पुनीत कृष्णा ने कहा कि देश में वेब सीरीज का भविष्य काफी उज्जवल है।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। मिर्जापुर वेबसीरीज से चर्चित हुए निर्देशक सह एक्सएलआरआई के पूर्व छात्र पुनीत कृष्ण ने कहा कि भारत में वेबसीरीज का भविष्य उज्जवल है। इसके लिए कई कंपनियां आगे आ रही है। इसमें युवा निर्देशक अपने कला कौशल को दिखा सकते हैं।
वेब सीरीज से भारतीय सिनेमा को भी कोई नुकसान नहीं होने वाला। उन्होंने वे इंजीनियर का कार्य छोड़कर इस पेशे में आये है। जीवन में वहीं कार्य करना चाहिए, जिसमें संतुष्टि की अनुभूति हो। आप सफल होने पर अच्छा लगता है, वर्ना लोग आपको कोसते हैं। इससे घबराने की जरूरत है। पुनीत ने बताया कि गाने लिखना और फिल्म बनाना दोनों अलग-अलग कार्य है। इसके अलग से टाइम देना पड़ता है।
दोनों कार्य एक साथ करने में काफी मजा आ रहा है। इसे तो अभी एंजॉय कर रहे हैं। कोई बंधन नहीं है, जैसे हम लिखते हैं और विजुअलाइज करते है। सेंसर वेंसर का कोई ध्यान ही नहीं रहता। अब कोई एक्टर या कैरेक्टर जो बोलेगा तो ये नहीं सोचना पड़ेगा कि सैंसर बोर्ड कैची करेगा। आपकी मनोभाव वेबसीरीज के सहारे प्रदर्शित होगी।