Move to Jagran APP

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या जमशेदपुर में स्वतंत्रता सेनानी व उनके आश्रितों को किया गया सम्मानित Jamshedpur News

जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 के मद्देनजर इस वर्ष स्वतंत्रता सेनानी व उनके परिजनों को घर- घर जाकर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 09:01 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 09:01 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या जमशेदपुर में स्वतंत्रता सेनानी व उनके आश्रितों को किया गया सम्मानित Jamshedpur News
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या जमशेदपुर में स्वतंत्रता सेनानी व उनके आश्रितों को किया गया सम्मानित Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं) । स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्वी सिंहभूम जिले के स्वतंत्रता सेनानी व उनके आश्रितों को सम्मानित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम चंदन कुमार ने जमशेदपुर व अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला अमर कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी धालभूमगढ़ शालिनी खलखो व अंचल अधिकारी सदानंद महतो ने धालभूमगढ़ में शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी व उनके आश्रितों को घर जाकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 के मद्देनजर इस वर्ष स्वतंत्रता सेनानी व उनके परिजनों को घर- घर जाकर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था। इससे पहले हर वर्ष स्वतंत्रता सेनानियों व परिजनों को जिला स्तरीय मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाता था।

loksabha election banner

इन्हें किया गया सम्मानित

अखौरी बालेश्वर सिन्हा (स्वतंत्रता सेनानी), नीलिमा कर्मकार (आश्रित) पति स्व. सोमेंद्र कर्मकार, राजकुमारी देवी (आश्रित) पति स्व. गोवर्धन सोनार, सरोज देवी (आश्रित) पति स्व. प्रभाषचंद्र ठाकुर, रानीबाला मुखर्जी (आश्रित) पति स्व. हेमचंद्र मुखर्जी, निभा सेनगुप्ता (आश्रित) पति स्व. सुकुमार सेनगुप्ता, शुभलक्ष्मी (आश्रित) पति स्व. सीभी राव, निहार रानी शर्मा (आश्रित) पति. स्व. भागवत शर्मा, आरती बसाक (आश्रित) पति स्व. विजय कृष्ण बसाक, नीलम शर्मा (आश्रित) पति स्व. रामअवतार सिंह, शैलजा सिन्हा (आश्रित) पति. स्व.  कृष्णानंद सहाय व घाटशिला अनुमंडल में कौशल्या देवी (आश्रित) पति. स्व. जगन्नाथ प्रसाद। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.