बहन के साथ खेल रहा था चार वर्षीय काशिप, मुर्गी लदे पिक अप वैन ने रौंदा
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : धतकीडीह स्थित वर्कर्स फ्लैट के परिसर में बने मैदान में अपनी बहन के साथ ख
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : धतकीडीह स्थित वर्कर्स फ्लैट के परिसर में बने मैदान में अपनी बहन के साथ खेल रहे चार वर्षीय काशिफ की मौत मुर्गी लदे पिक अप वैन की चपेट में आने से रविवार को हो गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वर्कर्स फ्लैट में रहने वाले अनवर अली का बेटा काशिफ अपनी बहन के साथ खल रहा था। उसी दौरान मुर्गा लदा पिक अप वैन परिसर में घुसा और वह उसकी चपेट में आ गया। इससे घटनास्थल पर ही काशिफ की मौत हो गई। वह टैगोर अकादमी साकची का एलकेजी का छात्र था। आरोपी ड्राइवर घटना के बाद फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोग वहां जमा हो गये और वहां अवैध रूप से मुर्गी का कारोबार कर रहे तोड़ने लगे। बाद में पुलिस ने भी इन दुकानों को तोड़ दिया। दरअसल फ्लैट के सामने ही मुर्गा बाजार लगता है, इसकी शिकायत पुलिस ने नहीं सुनी। घटना होने के बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को मजबूरन दुकानों का तोड़ना पड़ा। बिष्टुपुर थाना ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया तथा शव को टीएमएच भेज दिया गया। इस मासूम की मौत पर वर्कर्स फ्लैट परिसर में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। लोगों में स्थानीय पुलिस के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिसिया कार्रवाई होने के बाद मुर्गा व्यापारी सब भाग गए। मालूम हो कि वर्कर्स फ्लैट के पास चलने वाला मुर्गा कारोबार कई दबंग लोगों के संरक्षण में चलता है। इस कारण यहां रहने वाले लोग सामने आने का साहस नहीं कर पाते।