स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के लिए चार नगर निकायों का हुआ चयन, मिलेगा सम्मान Jamshedpur News
आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के पुरस्कार की घोषणा कर दिया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में झारखंड के चार नगर निकाय को पुरस्कार के लिए चुना गया है।
जमशेदपुर (जासं) । आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के पुरस्कार की घोषणा कर दिया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में झारखंड के चार नगर निकाय को पुरस्कार के लिए चुना गया है। शहरवासियों के लिए सबसे खुशी की बात है कि झारखंड से पुरस्कार के लिए चयनित चार नगर निकायों में जुगसलाई नगर परिषद व जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति जमशेदपुर से ही है।पुरस्कार के लिए चयनित जुगसलाई नगर परिषद, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, खूंटी तथा मधुपुर को सरकार की ओर से 20 अगस्त को ऑनलाइन समारोह में रैैैैैंंकिंग के साथ अंक जारी की जाएगी।
इसके साथ ही पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। स्वच्छता सर्वेक्षण में जुगसलाई नगर परिषद का चयन होने से नगर परिषद में खुशी का माहौल है। जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी जेपी यादव ने बताया कि यह खुशी की बात है कि इसके लिए जुगसलाई नगरपालिका के सभी कर्मचारी पदाधिकारी एवं जुगसलाई की जनता का पूर्ण योगदान रहा है। बता देंकि जब से जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जेपी यादव ने प्रभार लिया है, उसी समय से कचरा से निजात दिलाने के लिए नए-नए प्रयोग कर जुगसलाई को साफ-सुथरा बनाने में कारगर साबित हुआ।
गदंगी वाले स्थान पर फूल-फल के पौधे लगाना हो या। स्टेशन रोड की सफाई, स्टेशन से बस स्टैंड तक साफ सफाई का काम किया जा रहा है। दिल्ली से स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम जांच करने पहुंची थी। इसी तरह जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति भी पुरस्कार के लिए चयनित हुआ है। कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण कुमार, उनकी टीम के साथ सबसे पहले जमशेदपुर अक्षेस से डस्टबीन हटाकर डोर टू डोर कचरा उठाव को लागू किया। यह कार्यक्रम लगभग सफल रहा। जमशेदपुर अक्षेस का स्वच्छता सर्वेक्षण में पुरस्कार के लिए चयन में जुस्को का भी सराहनीय योगदान रहता है।
झारखंड में स्वच्छता पुरस्कार के लिए चयनित चार नगर निकाय
जुगसलाई नगर परिषद
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति
खूंटी तथा मधुपुर का चयन स्वच्छता पुरस्कार के लिए किया गया।