Move to Jagran APP

जमशेदपुर के चार अपराधी चांडिल में गिरफ्तार, सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना की थी लूटपाट

जमशेदपुर के चार अपराधियों को सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पिस्तौल कारतूस पिकअप वैन और माेबाइल बरामद किए गए हैं। मामले का खुलासा पुलिस अधिकारी धीरेंद्र बंका ने किया।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 03:30 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 03:30 PM (IST)
जमशेदपुर के चार अपराधी चांडिल में गिरफ्तार, सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना की थी लूटपाट
अपराधियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी धीरेंद्र बंगा

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता : जमशेदपुर के चार अपराधियों को सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पिस्तौल, कारतूस, पिकअप वैन और माेबाइल बरामद किए गए हैं।

loksabha election banner

गिरोह के सदस्यों ने चांडिल के रामगढ़ एसकेएफ बेयरिंग की गोदाम में 20 नवंबर की रात घुस गए थे। कंपनी के सुरक्षा गार्ड को बंधक बना हथियार का भय दिखा कंपनी में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। अपराधियों ने बियरिंंग भरी कार्टन लूट लिया था। पहले भी गोदाम में ऐसी घटना को अपराधी अंजाम दे चुके थे। कंपनी के बगल के एक गोदाम में भी लूट का प्रयास किया था।

इसकी जानकारी चांडिल अनुमंडल के पुलिस अधिकारी धीरेंद्रनाथ बंका ने शनिवार को पत्रकारों को दी। उन्उगो

ॉन्ताया गिरोह का सरगना सोनू कुमार मिश्रा है जो परसुडीह के बारीगोड़ा का निवासी है। सरनगना समेत उसके साथी छोटू कुमार लादेन, सूरज महतो उर्फ बच्चा और ढालचंद्र महतो उर्फ मनोज महतो की गिरफ्तारी की गई है। सभी जमशेदपुर के रहने वाले है। पूर्व से इनका अपराधिक इतिहास रहा है।

चांडिल थाना में तीन और जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना में एक मामले दर्ज है। सभी लूटपाट और चोरी से संबंधित मामले है। पूछताछ में गिरोह में शामिल अपराधियाें के नाम और पता की जानकारी मिली है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। चांडिल से लूटे गए बेयरिंग को परसुुडीह बारीगोड़ा निवाी ढालचंद्र महतो ने अपने घर में छुपा रखा था। लूट का माल जिस पिकअप वैन से ले जाया गया था, उसका मालिक सूरज महतो है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.