बिष्टुपुर सर्किट हाउस क्षेत्र से महिला के अपहरण मामले में दो महिला समेत चार नोवामुंडी से गिरफ्तार
अपहृत महिला जेमा दास का पुत्र जो बड़बिल में रहकर काम करता था। वहां से विशेष समुदाय की एक युवती को प्रेम-प्रसंग में लेकर फरार हो गया। घटना के एक माह हो गए। कोई अता-पता नहीं चल पाया। युवती के स्वजनों ने बड़बिल थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई।
जमशेदपुर, जारण संवाददाता। बिष्टुपुर के सर्किट हाउस एरिया के एक अपार्टमेंट से महिला जेमा दास का लग्जरी कार पर सवार लोगों ने सोमवार दोपहर कर लिया था। महिला की पुत्री की शिकायत पर सक्रिय हुई जमशेदपुर पुलिस की सूचना पर नोवामुंडी थाना की पुलिस ने कार से महिला को बरामद किया था। उसके अपहरण मामले में दो महिला समेत चार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपितों और महिला को लेकर जमशेदपुर के बिष्टुपुूर थाना पहुंची। महिला जेमा दास का बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में 164 के तहत बयान कलमबंद कराया।
इधर, अपहरण मामले में गिरफ्तार शाहिद, खुर्शिद, सुमन सुनीता दास और एक महिला को जमशेदपुर न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सभी के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है। बिष्टुपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत ने बताया कार को भी जब्त किया गया है।
महिला के पुत्र ने बड़बिल से युवती का कर लिया था अपहरण
अपहृत महिला जेमा दास का पुत्र जो बड़बिल में रहकर काम करता था। वहां से विशेष समुदाय की एक युवती को प्रेम-प्रसंग में लेकर फरार हो गया। घटना के एक माह हो गए। कोई अता-पता नहीं चल पाया। युवती के स्वजनों ने बड़बिल थाना में युवक के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। युवती और युवक की खोज करते हुए युवती के स्वजन बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया में रहने वाले युवक के घर के पहुंच गए। युवक के संबंध में जानकारी मांगी। इसके बाद बातचीत करते हुए युवक की मां को साथ ले गए जिसके बाद महिला की पुत्री ने मां के अपहरण होने की जानकारी विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और बिष्टुपुर थाना की पुलिस को दी थी। महिला के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार आरोपितों में युवती का भाई भी शामिल है।