पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने किया बरागाडिया पंचायत का दौरा
पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शनिवार को बहरागोडा प्रखंड के बरागाडिया पंचायत का दौरा किया। इस क्रम में वे सर्वप्रथम बरागाडि़या पंचायत स्थित नागुरसाई गांव पहुंचे..
संसू, बहरागोड़ा : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शनिवार को बहरागोडा प्रखंड के बरागाडिया पंचायत का दौरा किया। इस क्रम में वे सर्वप्रथम बरागाडि़या पंचायत स्थित नागुरसाई गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत परेश दंडपाठ के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। इसके वाद वे नागुरसाई स्थित भाजपा नेता दिवंगत अरुण पात्र के घर पहुंचे। पीड़ित परिवार को उन्होंने सांत्वना दी। दौरे के क्रम में बरागाडिया पंचायत स्थित पानिपड़ा गांव भी पहुंचे। उन्होंने दुर्घटना में घायल अजित सेनापति से मुलाकात की। बीते दिनों वे ट्रैक्टर की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। उनके पैर का ऑपरेशन भी हुआ है। कुणाल ने कहा कि स्वजनों की इच्छा से उनका इलाज रांची स्थित रिम्स में कराया जा सकता है। उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। अंत में उन्होंने बरागाडिया पंचायत में बरागाडिया गांव में ग्रामीणों संग बैठक की। ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कुछ समस्याओं पर त्वरित पहल की। मौके पर चंदन पात्र, अंतर्यामी मन्ना, उत्पल राणा, शांतनु राणा, दैतरी सेनापति,साधु संपति, सुकुमार घोष, कालीपद घोष, बंबू घोष, फनी बागुली, पूर्णेंदु खाटुया, विनय दास, गया माईति आदि उपस्थित थे। डेढ़ साल से लंबित मामले का एक घंटे में निदान : पिछले डेढ़ वर्षों से बहरागोड़ा अंतर्गत खंडामौदा पंचायत निवासी सुधीर श्यामल ने राशन के लिए अपना डीलर परिवर्तन कराने का आवेदन दिया था। लेकिन विभागीय पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब इस मामले की जानकारी नाम्या फाउंडेशन के सदस्य पूर्णेन्दु पात्र को मिली तो उन्होंने ट्वीट कर इस मामले की जानकारी पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी व उपायुक्त सूरज कुमार को दी। मामले को संज्ञान में लेते हुए कुणाल षाड़ंगी ने पूर्वी सिंहभूम के जिला आपूर्ति पदाधिकारी से बात की। एक घंटे के अंदर विभाग की ओर से सुधीर श्यामल के राशन डीलर को बदला दिया गया। साथ ही कुणाल षाड़ंगी को ऑनलाइन कॉपी उपलब्ध कराई गई।