Lok Sabha Election 2019 : पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने कांग्रेस ने दिया इस्तीफा, पलामू से लड़ेंगे चुनाव
Lok Sabha Election 2019. झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि वे पलामू से चुनाव लड़ेंगे।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसकी घोषणा रांची में करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय कुमार तानाशाह जैसा रवैया अपना रहे थे। न वे फोन उठाते थे, न उनका पीए।
बैठकों में भी उन्हें पीछे बैठाया जाता था, जबकि वे यहां लंबे समय से राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह से भी की थी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। अंत में उन्होंने तंग आकर कांग्रेस छोडऩा ही उचित समझा। फिलहाल उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वे किस दल में जाएंगे, लेकिन इतना बताया है कि वे पलामू से चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा में भी रह चुके हैं दुलाल
ज्ञात हो कि दुलाल भुइयां इससे पहले झामुमो, झाविमो व भाजपा में भी रह चुके हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सजा काट चुके पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने कहा कि चुनाव लडऩे पर चुनाव आयोग की कोई बंदिश नहीं है।