Move to Jagran APP

गरमायी कोल्हान की राजनीति: पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी ने ठोकी ताल

चाईबासा के पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी ने यह घोषणा कर राजनीति गरमा दी है कि वे चाईबासा से चुनाव लड़ेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 11:36 AM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 12:25 PM (IST)
गरमायी कोल्हान की राजनीति: पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी ने ठोकी ताल
गरमायी कोल्हान की राजनीति: पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी ने ठोकी ताल

जमशेदपुर(जेएनएन)। कोल्हान की चुनावी राजनीति आहिस्ता-आहिस्ता गरमाने लगी है। तमान बड़े दलों के नेता यहां लगातार दौरा कर रहे हैं और संभावनाएं तलाश रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दलीय उम्मीदवारी को लेकर किसी दल ने पत़ते नहीं खोले हैं। इसबीच चाईबासा के पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी ने यह घोषणा कर राजनीति  गरमा दी है कि वे चाईबासा से चुनाव लड़ेंगे।

loksabha election banner

कृष्णा मार्डी ने शनिवार को अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे चाईबासा लोकसभा क्षेत्र से इस बार चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान पार्टी के प्रत्याशी होंगे। यह उनकी ही पार्टी है और वे इसके सर्वेसर्वा हैं। मार्डी कोल्हान के कद़दावर नेता हैं। उनका यहां व्यापक प्रभाव है।

जेल में रहकर जीता था चुनाव

जेल में रहकर कृष्णा मार्डी ने 1991 में चाईबासा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। कांग्रेस प्रत्याशी विजय सिंह सोय को हराकर उन्होंने सनसनी फैला दी थी। विजय सिंह सोय बाहुबली नेता माने जाते थे। बाद में उनकी हत्‍या हो गई। कृष्णा मार्डी 45 हजार वोट से जीते थे। मार्डी दो बार सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रहे। हालांकि, उसके बाद के चुनावों में उन्हें सफलता नहीं मिली।

अभी लक्ष्मण गिलुवा हैं सांसद

चाईबासा सीट से अभी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा सांसद हैं। इसके अलावे पिछले दिनों कांग्रेस में शामिल होनेवाले पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा की दावेदारी कांग्रेस से मानी जा रही है। मधु कोड़ा  इस सीट से 2009 में सांसद चुने गए थे। हालांकि, 2014 में वे कांग्रेस के बागुन सुम्ब्रुई से चुनाव हार गए थे। गीता कोड़ा अभी पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर से विधायक हैं। कहा जा रहा है कि मधु कोड़ा ने इसी शर्त के साथ अपनी पार्टी जय भारत समानता पार्टी का कांग्रेस में विलय किया है कि उनकी पत्नी को लोकसभा का टिकट मिले। सजायाफता होने के कारण मधु कोड़ा खुद चुनाव नहीं लड़ सकते।  कांग्रेस के पास बागुन दा के बाद अब कोई बड़ा चेहरा भी चाईबासा में नहीं है। हालांकि, उनके पुत्र हिटलर पार्टी में सक्रिय हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।

तीसरा मोर्चा जनमत जनमत का समर्थन

पिछले दिनों तीन दलों को मिलाकर गठित तीसरा मोर्चा जनमत ने कृष्णा मार्डी को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। जनमत में मार्डी की पार्टी के अलावा पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा की आजसू और बहुजन क्रांति पार्टी शामिल है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.