Move to Jagran APP

जमशेदपुर के सीडब्ल्यूसी की पूर्व चेयरपर्सन पुष्पा तिर्की को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

सीडब्ल्यूसी की पूर्व चेयरपर्सन पुष्पा तिर्की को सोमवार को झारखंड उच्च न्यायालय के जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत से जमानत मिल गई। वह विगत 15 जून से जेल में बंद है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के सिंगरौली में छापेमारी कर 14 जून को गिरफ्तार किया था।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 04 Oct 2021 03:52 PM (IST)Updated: Mon, 04 Oct 2021 03:52 PM (IST)
जमशेदपुर के सीडब्ल्यूसी की पूर्व चेयरपर्सन पुष्पा तिर्की को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत
न्यायिक हिरासत में ही हरपाल सिंह की 17 जुलाई को संदिग्ध परिस्थिति मौत हो गई थी।

 जमशेदपुर, जागरण संवाददाता।  पूर्वी सिंहभूम जिले के सीडब्ल्यूसी की पूर्व चेयरपर्सन पुष्पा तिर्की को सोमवार को झारखंड उच्च न्यायालय के जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत से जमानत मिल गई। वह विगत 15 जून से जेल में बंद है। जमशेदपुर न्यायालय में जमानत आदेश पहुचने के बाद जमानत बंध पत्र भरे जाएंगे। इसके बाद उसकी रिहाई होगी। ये जानकारी पुष्पा तिर्की के अधिवक्ता बिमल कुमार पांडेय ने दी।

prime article banner

जमशेदपुर के टेल्को स्थित मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर, सीडब्ल्यूसी की चेयरपर्सन पुष्पा रानी तिर्की, वार्डन गीता सिंह समेत अन्य के खिलाफ ट्रस्ट की दो नाबालिग की शिकायत पर उत्पीड़न और पोक्सो एक्ट के तहत टेल्को थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। संचालक हरपाल सिंह, पुष्पा तिर्की, आदित्य सिंह और एक अन्य को जमशेदपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश के सिंगरौली में छापेमारी कर 14 जून को गिरफ्तार किया था। न्यायिक हिरासत में ही हरपाल सिंह की 17 जुलाई को संदिग्ध परिस्थिति मौत हो गई थी। मौत मामले की न्यायिक मामले की जांच हो रही है। अबतक रिपोर्ट नहीं आई है। पुलिस ने मामले में नाबालिगों का अदालत में 164 के तहत बयान भी दर्ज कराया गया था। गौरतलब है कि ट्रस्ट मामले को लेकर जिला के एसएसपी की आग्रह पर जिला उपायुक्त सूरज कुमार ने जांच टीम का गठन किया था जिसमें ट्रस्ट की कई गड़बड़ी सामने आई थी। ट्रस्ट में रहने वाले बच्चों को पटमदा के गोबरघुसी आश्रम में शिफ्ट कर दिया गया था। ट्रस्ट के खाता को भी फ्रिज कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.