Move to Jagran APP

Jharkhand : खत्म नहीं हो रही कांग्रेस में किचकिच : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ अजय कुमार पर फोड़ा हार का ठीकरा

Jharkhand. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप बलमुचू ने वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार पर हमला बोला है। कहा कि लोकसभा चुनाव में दुर्गति डॉ अजय के कारण हुई।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 06 Jun 2019 01:47 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jun 2019 01:47 PM (IST)
Jharkhand :  खत्म नहीं हो रही कांग्रेस में किचकिच : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ अजय कुमार पर फोड़ा हार का ठीकरा
Jharkhand : खत्म नहीं हो रही कांग्रेस में किचकिच : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ अजय कुमार पर फोड़ा हार का ठीकरा

घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम), जेएनएन। लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में उठा तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक-दूसरे पर दोषारोपण से किचकिच लगातार जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप बलमुचू ने वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार पर हमला बोला है। बलमुचू ने गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में कहा कि कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में झारखंड की दुर्गति के लिए पूरी तरह डॉ अजय कुमार जिम्मेवार है।

loksabha election banner

डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू घाटशिला में कई दफा विधायक भी रह चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि डॉ अजय कुमार के कार्यकाल में झारखंड में कांग्रेस का खराब प्रदर्शन हुआ है। डॉ अजय कुमार के कार्यकाल में न तो संगठन मजबूत हुआ और न ही लोकसभा में बेहतर रिजल्ट आया। डॉ अजय दूसरे राज्य के हैं। उन्हें झारखंड के संगठन से कोई लेना-देना नहीं है। बलमुचू ने कहा कि हमे झारखंड में कांग्रेस के भविष्य की चिंता है। उन्‍होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि झारखंड में फिलहाल अभी महागठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ने पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। लोकसभा के रिजल्ट के मद्देनजर अभी समीक्षा होनी बाकी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सारी बातों से अवगत कराया जाएगा।

पूर्व मंत्री बोल चुके हैं डॉ अजय पर हमला

इससे पहले पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता हार का ठीकरा डॉ अजय कुमार पर फोड़ चुके हैं। बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिमी से विधायक थे। उन्होंने बूथवार महागठबंधन प्रत्याशी चंपई सोरेन को मिले मतों का ब्योरा पेश करते हुए बताया था कि डॉ अजय कुमार के बूथ पर भी चंपई को गिने-चुने मत मिले। कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों के बूथों पर भी हम पिफसड्डी रहे। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.