Move to Jagran APP

जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी लगाएंगे बेघरों के जख्म पर मरहम

पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड विकास मोर्चा झाविमो के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बेघर हुए लोगों के जख्म पर मरहम लगाएंगे। मरांडी रविवार को जमशेदपुर आएंगे ।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 01 Dec 2018 06:30 PM (IST)Updated: Sun, 02 Dec 2018 10:56 AM (IST)
जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी लगाएंगे बेघरों के जख्म पर मरहम
जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी लगाएंगे बेघरों के जख्म पर मरहम

जमशेदपुर, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड विकास मोर्चा झाविमो के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बेघर हुए लोगों के जख्म पर मरहम लगाएंगे। मरांडी रविवार को जमशेदपुर आएंगे और बिरसानगर के बैकुंठनगर और कृष्णानगर का दौरा करेंगे। बैकुंठनगर में अपराहन चार जबकि कृष्णानगर में 5 बजे दौरा तय है। इस दौरान बेघर हुए लोगों का हालचाल जानेंगे।

loksabha election banner

बैकुंठनगर और कृष्णानगर में सौ के करीब घर हाल ही तोड़े गए हैं। दोनों ही जगहों पर विकास योजनाओं को क्रियान्वित किया जाना है। बैकुंठनगर में गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास बनना है जबकि कृष्णानगर इलाके में रेलवे थर्ड लाइन का निर्माण करेगा। यहां घरों को तोड़े जाने के बाद बेघर हुए लोगों को खुले आसमान के नीचे समय गुजारना पड रहा है। उनमें सरकार और प्रशासन के प्रति गुस्सा है। इस गुस्‍से को भुनाने के लिए राजनीतिक दल सक्रिय हैं। बाबूलाल मरांडी के दौरे को इसी की कड़ी माना जा रहा है।

झाविमो करेगा महा प्रदर्शन

झाविमो के केंद्रीय महासचिव अभय सिंह ने लगातार अभियान चला रखा और लोगों के बीच जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। झाविमो ने छह दिसंबर को घर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले उपायुक्‍त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा है। इसे महाप्रदर्शन का नाम दिया गया है। इसे सफल बनाने के लिए अभय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को चंडी नगर, छाया नगर, कल्याण नगर एवं ह्यूम पाइप इलाके में जनसंपर्क किया और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। 

मुख्यमंत्री हैं निशाने पर

जनसंपर्क के क्रम में लोगों को बताया गया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चंडी नगर, छाया नगर, बिरसानगर सहित  सभी बस्तियों के लोगों को विकास की तस्वीर तो दिखाई, लेकिन ला खड़ा किया विनाश की कगार पर। अभय ने कहा कि एक बार ि‍फर कहा जा रहा है कि चंडी नगर, छाया नगर नहीं टूटेगा। लेकिन जिला प्रशासन हो या मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार, कभी इन बस्तियों को लिखित में कोई भी आश्वासन नहीं मिला। ऐसे में

कथनी और करनी को लेकर शक स्वाभाविक है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.