Lifestyle: दीपिका, अनुष्का और आलिया स्टाइल के लहंगों की काफी डिमांड Jamshedpur News
Lifestyle. वेडिंग सीजन की खरीदारी में युवतियां दीपिका अनुष्का और आलिया द्वारा फिल्मों में पहने जाने वाले डिजाइनर लहंगों की मांग कर रही हैं।
जमशेदपुर, जासं। वेडिंग सीजन शुरू होते ही बाजार में इन दिनों वेडिंग सीजन के लिए खरीददारी जोरों पर हो रही है। इन दिनों युवतियां शो-रूम में दीपिका, अनुष्का और आलिया द्वारा फिल्मों में पहने जाने वाले डिजाइनर लहंगों की मांग कर रही हैं। बाजार मांग के अनुसार डिजाइनर लहंगों के साथ तैयार है।
साकची स्थित एक शो-रूम के संचालक राजेश ने बताया कि इन दिनों युवतियां स्पेशल मांग लेकर आ रही हैं। उनकी मांगों में अभिनेत्रियों द्वारा पहने गए डिजाइनर लहंगा शामिल हैं। इसी को देखते हुए उन्होने शो-रूम में इन डिजाइन के लहंगा मंगा रखा है। इसके अलावा लड़कियां खादी के लहंगे भी पसंद कर रही हैं। इन लहंगों की खासियत ये है कि यह देखने में बहुत ही सिंपल होता है। इसके साथ ही इसमें जो दुपंट्टा आता है, उसमें मीनाकारी का काम किया होता है, जो इसे और आकर्षक बनाता है।
वेलवेट, नेट और सिल्क लहंगों की ज्यादा मांग
राजेश बताते है कि उनके शो-रूम में वेडिंग कलेक्शन के लिए ग्राहक वेलवेट, नेट और सिल्क लहंगा खरीद रहे हैं। इनमें ग्राहक दुल्हन के लिए सिल्क लहंगा काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं लड़कियां शादी में पहनने के लिए बेबी पिंक और पीले रंग के लहंगे पसंद कर रही हैं। दूल्हे राजा को भा रही शेरवानी शादी के सीजन में अब ट्रेंड बदल रहा है। पहले दूल्हा अपनी शादी में कोर्ट पैंट पहना करते थे। अब धीरे-धीरे इसकी जगह शेरवानी ने ले लिया है।इसी को लेकर बाजार में दूल्हों के लिए स्पेशल आउटफीट का कलेक्शन नजर आ रहा है। शेरवानी से लेकर शूट तक की स्पेशल वेराइटी बाजार में उपलब्ध है। दूल्हे के लिए गोल्डन जरी वाली शेरवानी प्रचलित है। गोल्डन और मैरून मिक्स को विडिंग सीजन के दौरान काफी पसंद किया जा रहा है। ठंड के मौसम को देखते हुए सफेद और गोल्डन शेरवानी डिमांड में है। इसके अलावा रॉयल लुक की शेरवानी भी बाजार में मौजूद है।
- गोल्डन जरी वाली शेरवानी 5000 से शुरू
- रॉयल लुक शेरवानी 7000 से शुरू
- नॉर्मल लहंगा गर्लीश) 800-20000 रुपये तक। इनमें सैटन, नेट, वेलवेट, बनारसी और बंधानी शामिल है।
- वेडिंग लहंगा (दुल्हन के लिए) 3000 से 50 हजार तक। इनमें वैलवेट, नेट, सिल्क और सैटन शामिल हैं।