राजनगर में टाटा मैजिक पलटी पांच घायल, तीन गंभीर
राजनगर थाना अंतर्गत भरतपुर के पास रविवार की रात करीब सवा आठ बजे टाटा मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 27 May 2019 02:26 PM (IST)Updated: Mon, 27 May 2019 02:26 PM (IST)
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। राजनगर थाना अंतर्गत भरतपुर के पास रविवार की रात करीब सवा आठ बजे टाटा मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे वाहन पर सवार पांच लोग जिसमें दारोगा मार्डी, राजा जमादार, कंपाउंडर हेम्ब्रम, डाक्टर हेम्ब्रम व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गयी।
जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और पहले घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि सभी लोग टाटा मैजिक वाहन पर सवार होकर नीरूडीह बाजार गए थे। बाजार से सामान खरीदकर वापस सभी लोग टाटा मैजिक से अपने घर राजनगर जा रहे थे। वह जैसे ही भरतपुर के पास पहुंचे। वाहन चालक अपने वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी पलटी हो गयी। वाहन को कंपाउंड हेम्ब्रम चला रहे थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें