Move to Jagran APP

Live Coronavirus Jamshedpur : अब भी चेतिए नहीं तो पड़ जाएंगे मुश्किल में,पहले लक्षण दिखते नहीं; जांच के बाद निकलते कोरोना पॉजिटिव

Live Coronavirus Jamshedpur. डॉक्टरों की माने तो ये स्थिति ज्यादा खतरनाक है जो हमें और भी सतर्क रहने के सीधे संकेत दे रहा है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 10:31 AM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 10:31 AM (IST)
Live Coronavirus Jamshedpur : अब भी चेतिए नहीं तो पड़ जाएंगे मुश्किल में,पहले लक्षण दिखते नहीं; जांच के बाद निकलते कोरोना पॉजिटिव
Live Coronavirus Jamshedpur : अब भी चेतिए नहीं तो पड़ जाएंगे मुश्किल में,पहले लक्षण दिखते नहीं; जांच के बाद निकलते कोरोना पॉजिटिव

जमशेदपुर, जासं। कोरोना के संक्रमण को लेकर अजीबोगरीब हालात पैदा हो गए हैं। कोल्‍हान के पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर  शहर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को लेकर सबसे बड़ी समस्या अब चिकित्सकों के समक्ष उत्पन्न हुई है। अधिकांश पॉजिटिव मरीजों में पहले कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे, लेकिन जांच के बाद संक्रमण की पुष्टि होती है। ऐसे मरीजों ने डॉक्टरों की समस्या बढ़ा दी है।

loksabha election banner

टाटा मुख्‍य अस्‍पताल (टीएमएच) प्रबंधन के मुताबिक अभी तक यहां 280 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। इसमें से महज 20 ही ऐसे लोग थे जिनमें कोरोना के लक्षण देखने को मिले थे। शेष 260 ऐसे थे जिनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद उनमें कोरोना होने की बात सामने आई। डॉक्टरों की माने तो ये स्थिति ज्यादा खतरनाक है, जो हमें और भी सतर्क रहने के सीधे संकेत दे रहा है, क्योंकि हमारे बीच में कौन व्यक्ति संक्रमित है इसका पता लगा पाना ये तब तक मुश्किल है जब तक उसकी जांच नहीं हो जाती है।

टीएमएच से 186 मरीज स्‍वस्‍थ होकर लौटे घर

टीएमएच की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार अब तक 186 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इसमें से 168 पूर्वी सिंहभूम और 18 सरायकेला के मरीज थे। वर्तमान में 94 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 280 में 244 की ट्रैवल हिस्ट्री थी जबकि 30 व्यक्ति दूसरों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए। छह ऐसे भी पॉजिटिव केस सामने आये हैं जिनकी न तो ट्रैवल हिस्ट्री है और न ही वे किसी संक्रमित के संपर्क में आये थे। टीएमएच में अब तक 7082 सैंपल की जांच की जा चुकी है जिसमें से 244 पॉजिटिव रिपोर्ट आई। बीते 24 जून को अस्पताल के लैब में रिकॉर्ड 307 सैंपल की जांच की गई। इधर, टीएमएच में ऑटोमेटेड आरएनए सब्ट्रैक्ट मशीन आ गयी है।

जून में बाहर से आए 1000 लोग हुए होम क्वारंटाइन

मानगो नगर निगम क्षेत्र में जून में अब तक 1000 से अधिक लोग बाहर से आए हैं। जिन्हें नगर निगम की सर्विलांस टीम द्वारा होम क्वारंटाइन किया गया। शनिवार को कार्यपालक पदाधिकारी रवींद्र गागराई ने मानगो नगर निगम क्षेत्र में चल रहे सर्विलांस कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुरुलिया रोड, कोहिनूर टावर, जवाहर नगर रोड नंबर 12 ,आशियाना एनक्लेव एवं अन्य क्षेत्रों में खुद जाकर सर्वे कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने बाहर से आए लोगों से पूछताछ भी की। उन्हें होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी। मौके पर उपस्थित सर्विलांस टीम एवं नोडल पदाधिकारियों को बताया कि सर्विलांस का कार्य सर्वप्रथम प्राथमिकता के आधार पर करना है। उन्होंने सर्विलांस टीम को निर्देश दिया कि सर्वे की तस्वीर लेकर प्रतिदिन कंट्रोल रूम के साइट पर अपलोड करना है।

पांच महिला और पांच पुरुष कोरोना पॉजिटिव

पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को भी दस कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें पांच महिला व पांच पुरुष शामिल हैं। टेल्को में एक ही परिवार के दो लोग चपेट में आए हैं। एक की पुष्टि शुक्रवार को हुई थी। ये दोनों दिल्ली से लौटे थे। इसके बाद नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। वहीं, बारीडीह का मरीज 12 घंटे के लिए घर चला गया था। इसे देखते हुए उसे कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। इसके अलावे बहरागोड़ा के तीन, डुमरिया के तीन व पोटका के एक मरीज हैं। संक्रमितों में तीन चेन्नई, तीन हावड़ा, एक आंध्रप्रदेश, दो दिल्ली व एक फरीदाबाद से आए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.