Move to Jagran APP

जमशेदपुर के आजादनगर इलाके में फायरिंग, चार राउंड चलीं गोलियां Jamshedpur News

जमशेदपुर के आजादनगर में एक बार पिफर गोलियां बरसीं। युवकों के दो समूह में बकझक के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 09:59 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 09:59 PM (IST)
जमशेदपुर के आजादनगर इलाके में फायरिंग, चार राउंड चलीं गोलियां Jamshedpur News
जमशेदपुर के आजादनगर इलाके में फायरिंग, चार राउंड चलीं गोलियां Jamshedpur News

जमशेदपुर, जेएनएन। पूर्वी सिंहभूम जिले के मुख्यालय जमशेदपुर में एकबार पिफर गोलियां चलीं। फायरिंग की घटना रविवार देर शाम हुई। यहां चार राउंड गोलियां दागी गई। हालांकि,राहत की बात है कि किसी को गोली लगी नहीं।

loksabha election banner

गोली आजादनगर थाना इलाके के रोड नंबर एक में जेसू भवन के पास युवकों के बीच हुई झड़प के बाद चली। झड़प के दौरान चार राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग के बाद सभी वहां से भाग खड़े हुए। इधर, इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने घटनास्थल से 2 खोखा बरामद किया। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद गोली चलानेवाले युवकों को ढूंढने में जुट गई है। 

ये रहा मामला

आजादनगर थाना क्षेत्र के अलीबाग कॉलोनी के टीके अकादमी के पीछे रहनेवाले करीम सिटी कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र नन्हें हुसैन ने बताया कि वह ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर एक स्पेरडल स्कूल के पास था तो उसके साथी कासिब अहमद ने उसे फोन पर कहा कि उसके साथ हाथापाई हुई है। जल्दी आओ। बताया कि पुराने झगड़े को सुलझाने के लिए नूर कॉलोनी के नायाब और अरशद ने बुलाया है। वह कासिब के पास गया। वहां जाने पर नायाब और अरशद के साथ दो अन्य युवक मौजूद थे।

बढ़ता गया विवाद

थोड़ी देर तक दोनों पक्ष में बकझक होती रही। विवाद बढ़ता गया। सुलह नहीं होने पर अरशद ने पिस्तौल निकाल जमीन में फायरिंग कर दी। उसके बाद किसी और ने पिस्तौल निकाल फायरिंग की। हमलोग भागने लगे। दो के पास छोटा हथियार था। कुछ लोगों ने जब दौड़ाया तो चार राउंड फायरिंग करने वाले कपाली ओर भाग निकले। नायाब और अरशद के साथ आने वाले दो युवकों को वह देखकर पहचान सकता है। कासिब ने बताया कि अरशद के साथ साकची में पहले लड़ाई हो चुकी है। उसी बात को लेकर सभी सुलह करने आए थे। नन्हें ने बताया कि उसका किसी के साथ कोई विवाद कभी नही हुआ।

 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.