Move to Jagran APP

अयोध्या मामले के वकील राजीव धवन पर जमशेदपुर में प्राथमिकी Jamshedpur News

साकची थाना में दर्ज प्राथमिकी में भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि वकील राजीव धवन के इस कृत्य को उन्होंने टीवी पर देखा। इससे उन्हें काफी पीड़ा पहुंची है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 10:31 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 10:31 PM (IST)
अयोध्या मामले के वकील राजीव धवन पर जमशेदपुर में प्राथमिकी Jamshedpur News
अयोध्या मामले के वकील राजीव धवन पर जमशेदपुर में प्राथमिकी Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं)। अयोध्या मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है, तो अब लोगों को इसके फैसले का इंतजार है। इसी बीच बुधवार को सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने हिंदू महासभा के वकील विकास सिंह द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे नक्शे को फाड़ दिया।

prime article banner

इससे जमशेदपुर के भाजपा नेता विनोद सिंह इतने आहत हुए कि स्थानीय थाने में वकील राजीव धवन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी। साकची थाना में दर्ज प्राथमिकी में भाजपा, जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि वकील राजीव धवन के इस कृत्य को उन्होंने टीवी पर देखा। इससे उन्हें काफी पीड़ा पहुंची है। वे खुद को मानसिक रूप से प्रताडि़त और असहज महसूस कर रहे हैं। हमारे सनातन धर्म का उच्चतम न्यायालय के समक्ष अपमान किया गया है। उन्‍होंने थाना प्रभारी से आग्रह किया कि शिकायत दर्ज कर अधिवक्ता राजीव धवन के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। ज्ञात हो कि विनोद सिंह ने हिंदू एकता मंच के बैनर तले 14 अक्टूबर को शहर में मशाल जुलूस निकाला था, जिसमें पश्चिम बंगाल में हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपित को फांसी की सजा देने की मांग की गई थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.