Move to Jagran APP

दिवंगत मुखिया के आश्रित को एक लाख की सहायता

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : मुखिया संघ झारखंड प्रदेश ने गुरुवार को डोमजुड़ी पंचायत के मुखिया के परिजनों को एक लाख की आर्थिक सहायता की गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 06:05 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 06:05 PM (IST)
दिवंगत मुखिया के आश्रित को एक लाख की सहायता
दिवंगत मुखिया के आश्रित को एक लाख की सहायता

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : मुखिया संघ झारखंड प्रदेश ने गुरुवार को डोमजुड़ी पंचायत के मुखिया रहे दिवंगत रामकमल सिंह की पत्‍‌नी को एक लाख रूपये की सहायता दी। संघ ने उक्त राशि को उनकी पुत्री अष्टमी के नाम बैंक ऑफ बड़ौदा, गोविंदपुर शाखा में फिक्स डिपाजिट कराया है। संघ का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को डोमजुड़ी स्थित उनके आवास पर जाकर फिक्स डिपाजिट का रसीद सौंपा। मुखिया संघ झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष विकास कुमार महतो ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय रामकमल सिंह की मृत्यु के बाद मुखिया संघ ने उनके आश्रित को दो लाख रूपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि बाकि के एक लाख की राशि एक माह के बाद दी जाएगी। संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुखिया राजकमल सिंह की मृत्यु के बाद संघ झारखंड के मुख्य सचिव, पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त से मिलकर मृत्यु की गुत्थी सुलझाने की माग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द इस गुत्थी को सुलझाए ताकि जो भी इसके पीछे जो भी हैं उन्हें कानून सम्मत सजा मिले। मौके पर दिवंगत मुखिया रामकमल सिंह की पत्‍‌नी बसंती सरदार ने आर्थिक सहायता के लिए मुखिया संघ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुखिया संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश सरदार, प्रदेश सचिव बहादुर मिश्रा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष दुलारी सोरेन, जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष नीरज सिंह सरदार, शाति मुर्मू, जोबा, के राय, रुक्मणी मुर्मू, दीपात्रि सरदार, खत्री सिरका, प्रतिमा मुंडा, नीलू, आशा देवी, पानु मुर्मू, सरिता मुर्मू, रीना मंडल, बबलू माझी, मीरा हेंब्रम, गौरी टोप्पो, बसंती गुप्ता, कंचन तिग्गा, शिवलाल लोहरा, मायावती टुडू, जमुना हादसा, राहुल समेत कई मुखिया उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.