Move to Jagran APP

पंचायत उपचुनाव की उलटी गिनती शुरू, 31 अक्टूबर को प्रकाशित होगा फाइनल वोटर लिस्ट

जमशेदपुर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रास बिहारी चौबे ने बताया कि वोटर लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 31 अक्टूबर को फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 27 Oct 2018 02:36 PM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 02:36 PM (IST)
पंचायत उपचुनाव की उलटी गिनती शुरू, 31 अक्टूबर को प्रकाशित होगा फाइनल वोटर लिस्ट
पंचायत उपचुनाव की उलटी गिनती शुरू, 31 अक्टूबर को प्रकाशित होगा फाइनल वोटर लिस्ट

जमशेदपुर(जासं)। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में पंचायत उपचुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव की घोषणा जल्द होगी। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी वोटर लिस्ट को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। जमशेदपुर प्रखंड के 55 पंचायतों में से मुखिया के एक पद, पंचायत समिति सदस्य के दो पद व वार्ड सदस्यों के 161 रिक्त पदों पर चुनाव होना है। इसके लिए 186 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले जाएंगे। 

loksabha election banner

जमशेदपुर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रास बिहारी चौबे ने बताया कि वोटर लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 31 अक्टूबर को फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया जाएगा। रिक्त पदों में दक्षिण हलुदबनी पंचायत के मुखिया, केरुवाडुंगरी व पश्चिम घाघीडीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य समेत विभान्न पंचायतों के 161 वार्ड शामिल है। ये रिक्त पदें या तो सदस्यों की असमय मृत्यु या पद से हटाये जाने के कारण रिक्त हुए है। अधिकारियों के अनुसार पंचायत उपचुनाव दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में होने की उम्मीद है।

चाईबासा व सरायकेला में भी तैयारी

इसबीच, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में भी जिला प्रशासन उपचुनाव की तैयारियों में लगा है। मतददाता सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह काम पूरा होते ही उपचुनाव की घोषणा होगी। दोनों जिलों में भी कई सीटें खाली हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.