एआइडीएसओ ने दिखाया द लीजेंड ऑफ भगत सिंह
ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एआइडीएसओ) ने गुरुवार क
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Mar 2018 11:14 PM (IST)Updated: Thu, 15 Mar 2018 11:14 PM (IST)
जासं, जमशेदपुर : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एआइडीएसओ) ने गुरुवार को साकची में भगत सिंह पर आधारित फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह दिखाया। इस फिल्म शो में जमशेदपुर के सभी कॉलेजों की छात्र-छात्राएं शामिल हुई। इस दौरान सभी ने निर्णय लिया कि 23 मार्च को शहीद ए आजम भगत सिंह की शहादत दिवस मनाया जाएगा। मशाल जुलूस निकाला जाएगा। प्रदेश सचिव समर महतो ने कहा पूरे प्रदेश में आम सभा, फिल्म शो, मशाल जुलूस जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साकची में फिल्म शो के मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष सोहन महतो, रिंकी बंसरियर, डोमेन महतो, संजय महतो, ज्योति ईशा बारला, सोनी सेनगुप्ता, खुशबू कुमारी, झरना, सुनील हरपाल, रामदास सोरेन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें