Move to Jagran APP

विश्व चैंपियन तीरंदाज कोमलिका का जोरदार इस्तकबाल, जमशेदपुर ने सिर-माथे पर बिठाया

स्पेन की राजधानी मैड्रिड में विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली कोमलिका का जमशेदपुर लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया।

By Edited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 08:00 AM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 10:02 AM (IST)
विश्व चैंपियन तीरंदाज कोमलिका का जोरदार इस्तकबाल, जमशेदपुर ने सिर-माथे पर बिठाया
विश्व चैंपियन तीरंदाज कोमलिका का जोरदार इस्तकबाल, जमशेदपुर ने सिर-माथे पर बिठाया

 जमशेदपुर, जासं।  स्पेन की राजधानी मैड्रिड में विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली शहर की बेटी कोमलिका का आज सुबह से ही इंतजार हो रहा था। टाटा तीरंदाजी अकादमी में हर कैडेट खुशी से इतरा रहे थे। आखिर हो भी क्यों न, कोमलिका जो अंतरराष्ट्रीय फलक पर भारत का झंडा बुलंद किया है। शाम आठ बजे कोमलिका जैसे ही रांची हवाई अड्डे पर पहुंची, उनका स्वागत किया गया।

loksabha election banner

इधर शाम से ही शहर में लोग पलक पावड़े बिछा कोमलिका का इंतजार कर रहे थे। रात 10.30 बजे जैसे ही वह मानगो पहुंची, मानगो चौक पर लोगों ने शहर की बेटी पर फूल-माला की बौछार कर दी। लोग बोले, बेटी, तुम पर हम सबको नाज है। ढोल नगाड़ों के साथ पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। काफिला टाटा तीरंदाजी अकादमी पहुंचा। यहां अकादमी के कैडेट उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

बेटी को एकटक निहार रही थी मां

मां लक्ष्मी को तो अपनी बेटी को एक टक निहार ही रही थी। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था उनकी बेटी आज लोगों के आंखों का तारा बन चुकी है। पिता घनश्याम के आंखों में खुशी के आंसू थे। उधर, साथी कैडेट सेल्फी लेने में मशगूल थे। कोच पूर्णिमा महतो की खुशी भी देखते ही बन रही थी। आखिर हो भी क्यों न, दीपिका के बाद एक और शागिर्द ने विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण जो जीता है।

आदिवासी हो समाज ने पारंपरिक अंदाज में किया स्वागत

मानगो स्थित खुदीराम बोस चौक में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जिलाध्यक्ष सुरा बिरुली के नेतृत्व में कोमोलिका बारी का जोरदार स्वागत किया गया। स्पेन में आयोजित व‌र्ल्ड यूथ आर्चरी चैंपियनशिप के महिला एकल कैडेट रिकर्व वर्ग में गोल्ड मेडलिस्ट कोमोलिका बारी का शहर पहुंचने पर आदिवासी 'हो' रीति रिवाज से पैर धो कर और दमा दुमेंङ्ग यानी गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। मौके पर सुरा बिरुली ने कहा कि कोमानिका ने आदिवासी हो समाज का मान सम्मान के साथ भारत देश का भी नाम विश्व में रोशन किया है। कोमालिका से खिलाड़ियों को मार्गदर्शन मिलेगा। इस अवसर पर रायसिंह बिरुवा, दुर्गाचरण बारी, अजय बिरुली, काजू साडिल, विश्वजीत लागुरी, घनश्याम बारी, कृष्णा बिरुवा, हरीश तमसोय, संजय हासदा, राधा बारी, डेविड बानरा, सेलाय पूर्ति समेत कई लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.