अपडेट : वरुण को रणजी की कमान, सौरभ उपकप्तान
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : अधिकतर समय चोट से परेशान स्पीड्स्टर वरुण एरोन को एक बार फिर झा
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : अधिकतर समय चोट से परेशान स्पीड्स्टर वरुण एरोन को एक बार फिर झारखंड रणजी टीम की कमान सौंपी गई है। गत सीजन में वरुण सिर्फ दो मैच ही खेल पाए थे और उसके मैदान मैदान से बाहर ही रहे थे। बाद में सौरभ तिवारी ने कप्तानी संभाली थी। सौरभ तिवारी को उपकप्तान बनाया गया है। झारखंड रणजी टीम छह अक्टूबर से त्रिवेंद्रम में केरल के खिलाफ पहला मुकाबला खेलेगी। वहीं 14 अक्टूबर से जयपुर में राजस्थान के खिलाफ मैच खेलना है।
लंबे समय तक रणजी टीम में रहे विकेटकीपर एसपी गौतम को इस बार बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उनकी जगह पर इशान किशन विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे। दूसरे विकेटकीपर के तौर पर सुमित कुमार मौजूद रहेंगे। उधर, पहली बार धनबाद के एक भी खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं दी गई है। आनंद सिंह को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। वहीं अंतर जिला टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रांची के बाबुल कुमार व मो. नजीम सिद्दीकी को बल्लेबाज के तौर पर स्थान दिया गया है। वहीं हजारीबाग के प्रत्युष सिंह को बाहर कर दिया गया है। प्रत्युष सिंह झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह का भतीजा हैं।
टीम इस प्रकार है : वरुण एरोन (कप्तान), सौरभ तिवारी (उपकप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), बाबुल कुमार., मो. नजीम सिद्दीकी, इशांक जग्गी, कौशल सिंह, सुमित कुमार, शाहबाज नदीम, समर कादरी, सन्नी गुप्ता, आशीष कुमार, अजय यादव व जसकरण सिंह।
------------------------
अंडर-23 क्रिकेट के कप्तान बने विल्फ्रेड
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सीके नायडू ट्रॉफी के लिए झारखंड रणजी टीम का कप्तान विल्फ्रेड बेंग को बनाया गया है। वहीं अमित पॉल विकेटकीपर होंगे। आठ अक्टूबर को बोकारो से झारखंड उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम इस प्रकार है : विल्फ्रेड बेंग (कप्तान), उत्कर्ष सिंह (उप कप्तान), अमित पॉल (विकेटकीपर), शशीम राठौड़, कुमार सूरज, राहिल रेयाज खान, विनायक विक्रम, अयान चौधरी, विकास कुमार, शुभम सिंह, मोनू कुमार, रोनित सिंह, प्रतीक रंजन, सुप्रियो चक्रवर्ती।