टीम झारखंड को हौसला बढ़ाने पहुंचे धौनी
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पहली बार रणजी सेमीफाइनल खेल रहे टीम झारखंड की हौसला अफजाई करन
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पहली बार रणजी सेमीफाइनल खेल रहे टीम झारखंड की हौसला अफजाई करने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रविवार को नागपुर पहुंचे। लंच के समय धौनी चार्टर्ड प्लेन से उतरकर सीधे ग्राउंड पहुंचे और टीम के कोच खिलाड़ियों के साथ बातचीत की। चायकाल में काफी लंबे समय तक झारखंड रणजी टीम के कप्तान सौरभ तिवारी के साथ धौनी ने रणनीति के बारे में विचार-विमर्श किया। इस दौरान टीम के कोच राजीव राजा व विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के कोच व जमशेदपुर के रहने वाले सुब्रत बनर्जी से भी मुलाकात की। सुब्रत झारखंड रणजी टीम के कोच रह चुके हैं, जबकि राजीव राजा धौनी के साथ लंबे समय तक झारखंड के लिए खेल चुके हैं। दोनों की दोस्ती जगजाहिर है। रणजी सेमीफाइनल देखने 300 से अधिक दर्शक मैदान में पहुंचे थे। जैसे ही धौनी मैदान में पहुंचे, दर्शकों ने 'धौनी-धौनी' चिल्लाना शुरू कर दिया।