विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूसरी औरत के चक्‍कर में पिशाच बना पिता, नींद से उठाकर दो साल के मासूम को पानी में डुबोकर दी मौत

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Mon, 30 Oct 2023 11:38 AM (IST)

परसुडीह थाना क्षेत्र के गोविंदपुर के खखरीपाड़ा में अजय नामता नामक एक शख्‍स ने अपने दो साल के बेटे की ...और पढ़ें

पुत्र की हत्‍या करने वाले आरोपित पिता की तस्‍वीर।
पुत्र की हत्‍या करने वाले आरोपित पिता की तस्‍वीर।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। एक पिता ने अपने दो साल के पुत्र को तालाब में डुबोकर मार डाला है। घटना परसुडीह थाना क्षेत्र के गोविंदपुर के खखरीपाड़ा क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले में आरोपित अजय नामता को गिरफ्तार कर लिया। वह घाटशिला थाना क्षेत्र गोपालपुर कटिन पाड़ा क्षेत्र का निवासी है।

पिता ने तालाब में डुबोकर दी बेटे को मौत

अजय के विरुद्ध परसुडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को आरोपित ने बताया कि पत्नी और बच्चे से वह तंग आ गया था। इस कारण उसने बेटे दिव्यांशु को घर के पास ही तालाब में डुबोकर मार डाला।

इस घटना से आरोपित की पत्नी और उसके स्वजन हतप्रभ हैं। आरोपित ठेका मजदूर है। खखरीपाड़ा में किराये के मकान में वह पत्‍नी और बच्चे के साथ रहता था।

यह भी पढ़ें: बच्‍चा नहीं होने पर पति दूसरी लड़की को दे बैठा दिल, पत्‍नी ने सात महीने की गर्भवती सौतन को ऐसे चखाया मजा...

सोते हुए बेटे को पानी में फेंका

इधर, घटना की जानकारी रखने वालों ने बताया कि आरोपित और उसकी पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता था। शनिवार को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। रात दो बजे अजय नामता घर में सो रहे पुत्र को लेकर बाहर निकला और उसे तालाब में फेंक दिया।

इसके बाद घर लौट आया। बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। आरोपित घर में आकर आराम से सो गया। नींद से जागने पर बच्चे को उसकी मां खोजने लगी। पति से उसने जानकारी ली, तो वह बहाना बनाने लगा। इसको लेकर दंपति में विवाद होने लगा।

दूसरी महिला संग था अफेयर

पत्नी ने पति पर आशंका जताई। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपित को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि उसने ही बच्चे को तालाब में फेंक दिया था।

पुलिस ने तालाब से बच्चे का शव बरामद किया। पत्नी ने पुलिस को बताया कि आरोपित का किसी महिला से प्रेम संबंध था, जिसको लेकर विवाद होता था।

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: धनबाद के अस्पताल में उपद्रव, बदमाशों ने डॉक्टर-नर्स के साथ की बदसलूकी; आरोपियों की तलाश जारी