टाटा स्टील में इंट्री पास का लोगो उपलब्ध कराता था संतोष
टाटा स्टील कंपनी परिसर में कार से घुसकर चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
जासं, जमशेदपुर : टाटा स्टील कंपनी परिसर में कार से घुसकर चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य शंकर पुष्टि को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उससे पूछताछ मामले में पुलिस को गिरोह के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। उसने बताया कि कंपनी में प्रवेश को इंट्री पास का लोगो संतोष कुमार उपलब्ध कराता था। पुलिस उसके घर पर गई तो वह नदारद मिला। बिष्टुपुर इंस्पेक्टर राजेश प्रकाश सिन्हा के अनुसार उसकी गिरफ्तारी से गिरोह की गतिविधि की जानकारी मिल सकती है।
इधर, पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को हिरासत में रखा है। पूछताछ जारी है। शंकर पुष्टि वह सोनारी कागलनगर का रहने वाला है। उसकी स्वीफ्ट डीजायर को भी पुलिस ने जब्त किया था। उसी कार से कंपनी के भीतर प्रवेश कर गिरोह चोरी को अंजाम देते थे। चार माह से गिरोह 31 जनवरी की रात स्वीप्ट कार पर सवार होकर चार लोग कंपनी परिसर के एएफ ब्लास्ट फर्नेस की पार्किंग एरिया में घुस गए थे। जब कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने तेज रफ्तार में कार से बर्मामाइंस कैलाश नगर निवासी अमित कुमार और बागबेड़ा गांधीनगर के पिंटू कुमार को कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद चालक कार लेकर मेन गेट से होते हुए टेलीफोन एक्सचेंज गेट से बाहर निकल गए थे। इस संबंध में बिष्टुपुर थाना में असिटेंट मैनेजर मोहित प्रताप की शिकायत पर कार नंबर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सीसीटीवी फुटेज से कार की पहचान की गई थी। मालूम हो कि पुलिस ने स्वीफ्ट डीजायर कार के साथ शंकर को गिरफ्तार किया था।