उलीडीह में चाकू से घोंप कर दी हत्या
मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र में हयातनगर निवासी शेख रब्बानी अंसारी की चाकू घोंपकर बदमाशों ने मंगलवार रात आठ बजे आपसी रंजिश में हत्या कर दी। वह सेंट¨रग मिस्त्री का कार्य करता था। मृतक की पत्नी रेहनीया की शिकायत पर मो. रियाज, महबूब अंसारी, मो. नियाज, मो. कुरैशी और मो. रुस्तम पर हत्या का मुकदमा उलीडीह थाना में दर्ज किया गया है। मामले में मो. रुस्तम और एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। महबूब अंसारी की तलाश में पुलिस टीम ने आजादनगर मुर्दा मैदान समेत कई इलाके में छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपित नशा के आदी हैं और मानगो से बीते सप्ताह पिस्तौल कारतूस के साथ गिरफ्तार किए गए शिबू बच्चा के सहयोगी हैं।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर :

शेख रब्बानी अंसारी से आरोपितों का विवाद चल रहा था। बच्चों के बीच लड़ाई को लेकर महबूब अंसारी से उसका विवाद हुआ था। अपने-अपने क्षेत्र में एक-दूसरे को प्रवेश नहीं करने देते थे। मंगलवार रात आठ बजे शेख रब्बानी अंसारी सेंट¨रग का काम छत पर कर रहा था, किसी कार्य से वह उतर कर हयातनगर रोड नंबर पांच की गली की ओर गया। वहां आरोपित शेख रब्बानी अंसारी जा रहा था, उसे आरोपितों ने पकड़ लिया। महबूब अंसारी ने सीने और पेट में चाकू घोंप दी। वह जमीन में गिर गया। 15-20 मिनट तक वह पड़ा रहा। जानकारी पर आस-पास के लोग उसे एमजीएम अस्पताल ले गए, लहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने आरोपितों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार कराने से इंकार कर दिया है।