टेम्पो के धक्के से घायल वृद्धा की मौत
जमशेदपुर : टेम्पो के धक्के से 22 दिसंबर को घायल हुई 70 वर्षीय वृद्धा हुश्न आरा की टाटा मु
जमशेदपुर : टेम्पो के धक्के से 22 दिसंबर को घायल हुई 70 वर्षीय वृद्धा हुश्न आरा की टाटा मुख्य अस्पताल में 25 दिसंबर की रात को मौत हो गई। वह मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड जाकिरनगर की रहने वाली थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हुश्न आरा अपने घर के सामने ही सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान टेम्पो चालक ने धक्का मार दिया।
--
बाइक के धक्के से घायल जादूगोड़ा निवासी की मौत
जमशेदपुर : बाइक के धक्के से घायल जादूगोड़ा निवासी 43 वर्षीय रसकुमार लांबा की 25 दिसंबर की रात को टाटा मुख्य अस्पताल में मौत हो गई। जादूगोड़ा पेट्रोप पंप के पास एक बाइक सवार उसे धक्का मार कर फरार हो गया था।
--
आगे से झुलसी महिला की मौत
जमशेदपुर : लकड़ी जला कर मछली पकाने के दौरान सोमवार को झुलसी 55 वर्षीय महिला पानो सिंह की टीएमएच में मौत हो गई। वह पोटका की रहने वाली थी।