Move to Jagran APP

Eyes Care Tips : रंग बिरंगी सुंदर दुनियां को देखने के लिए ऐसे रखें आंखों को स्वस्थ

Eyes Care Tips आंख ही ऐसी चीज है जिससे हम रंग-बिरंगी दुनिया को देखते हैं। प्रकृति की सुंदरता को निहारते हैं। पर कई बार हम हम अपनी आंखों की देखभाल में लापरवाही बरतते हैं। धूलकणों व सूर्य की पराबैंगनी किरणों से बचने के लिए चश्मा लगाना जरूरी होता है।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 06:00 AM (IST)
Eyes Care Tips : रंग बिरंगी सुंदर दुनियां को देखने के लिए ऐसे रखें आंखों को स्वस्थ
रंग बिरंगी सुंदर दुनियां को देखने के लिए आंखों को रखें स्वस्थ

जमशेदपुर : हमारी आंखें हमें किसी भी वस्तु या दृष्य की सुंदरता या अपरूपता का अहसास दिलाती है। हम रंग बिरंगी दुनियां को अपनी आंखों के माध्यम से ही देखते और अहसास करते हैं। कोरोना काल के समय हम अपने घरों में ही रहते हुए मोबाइल, टीवी से ज्यादा ही जुड़ गए हैं। यह हमारे आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं।

loksabha election banner

हमें अपने आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी अपने भोजन में कुछ खास सब्जियां एवं अन्य वस्तुओं का इस्तेमाल करना चाहिए। आइए जानते हैं जमशेदपुर की प्रख्यात डायटीशियन अनु सिन्हा से आंखों को स्वस्थ रखने का उपाय। हालांकि अनु सिन्हा कहती हैंं कि किसी भी खाद्य पदार्थ को अधिक या कम खाने से नुकसान भी हो सकता है। इसलिए खाने से पहले अपने चिकित्सक या डायटीशियन से जरूर सलाह लें।

आंखों को लाभ पहुंचाने वाला सब्जी

  • गाजर - गाजर को अपने सलाद में जगह दें, यह आंखों के लिए फायदेमंद है।
  • आंवला - आंवला आंखों की रोशनी के लिए लाभकारी है।
  • पालक - पालक साग खाने से आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ रतौंधी रोग में फायदा पहुंचाता है।
  • दूध के साथ सौंफ - दूध के साथ साैंफ का चूर्ण डालकर पीने से मोतियाबिंद में लाभ होता है
  • अखरोट, बादाम व काजू खाना चाहिए जो नजरों के लिए लाभदायक होता है
  • मछली - मछली खाना आंखों के लिए लाभदायक होता है।
  • संतरा खाना या ताजा जूस पीना आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है।
  • शकरकंद भी आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन मधुमेह के रोगियों को नहीं खाना चाहिए।
  • अंडा भी आखों की रोशनी के लिए लाभदायक है। अंडा में मौजूद जिंक रेटिना के स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, यह ड्राई आई से बचने में मदद करता है।
  • हरी सब्जियां, ताजी फल, दूध और दही का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है।

आंखों के लिए नुकसानदायक

  • अत्यधिक धूम्रपान व मदिरापान आंखों के लिए नुकसानदायक होता है।
  • रेडी टू ईट और फास्ट फूड आंखों को नुकसान पहुंचाती है।
  • सॉफ्ट ड्रिक्स और स्वीट ड्रिंक्स आंखों के लिए नुकसानदेह है।
  • जंक फूड आंखों के लिए नुकसानदायक होता है।
  • प्रोसेस्ड मीट, फ्राइड फूड आंखों के लिए अत्यधिक नुकसानदायक है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.