दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया नए साल का जश्न
सामाजिक संस्था नितारा फ ाउंडेशन के सदस्यों द्वारा नये साल पर चेशायर होम के दिव्याग
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jan 2018 03:00 AM (IST)Updated: Sat, 20 Jan 2018 03:00 AM (IST)
जमशेदपुर : सामाजिक संस्था नितारा फ ाउंडेशन के सदस्यों द्वारा नये साल पर चेशायर होम के दिव्याग बच्चों के बीच खुशियां बांटी गई। शुक्रवार को संस्था के सदस्यों ने दिव्यांग बच्चों के साथ जश्न मनाया। इन लोगों ने दोपहर का भोजन व शाम का नाश्ता भी बच्चों के साथ किया। मौके पर संस्था के अध्यक्ष विनय कुमार, सचिव अमित कुमार, कोषाध्यक्ष अमर कुमार, काग्रेस नेता राकेश साहु, सुरेंद्र कुमार, संजय आजाद, रितेश घोषाल, जय शकर प्रसाद, निशि निशांत, जीतेन हो, अशोक सिंह, गणेश, सुरज, संतोष मिश्रा, उज्जवल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें