Move to Jagran APP

Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी

Events in Jamshedpur Today. जमशेदपुर में आज यानी गुरुवार को टाटा संस बोर्ड के चेयरमैन चंद्रशेखरन को अवार्ड मिलेगा वही महेंद्र सिंह धौनी को आजीवन सदस्य बनाने पर मुहर लगेगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 31 Oct 2019 07:51 AM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2019 07:51 AM (IST)
Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी
Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी

 जमशेदपुर, जेएनएन। Jamshedpur Top Events Today - Events in Jamshedpur Today on 31October 2019 -जमशेदपुर में आज यानी गुरुवार को टाटा संस बोर्ड के चेयरमैन चंद्रशेखरन को अवार्ड मिलेगा वही महेंद्र सिंह धौनी को आजीवन सदस्य बनाने पर मुहर लगेगी।

loksabha election banner

कुचाई में आज जन चौपाल में भाग लेंगे मुख्यमंत्री रघुवर दास

मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार को सरायकेला खरसावां जिले के कुचाई स्थित बिरसा स्टेडियम में आयोजित जन चौपाल में भाग लेंगे। वह लोगों की समस्याएं सुनेंगे। सुबह करीब साढ़े दस बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से कुचाई स्कूल मैदान पहुंचेंगे। यहां गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सीधे बिरसा स्टेडियम जाएंगे। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गांव गांव से लोग यहां अपनी समस्याएं लेकर पहुंचेंगे। 

टाटा संस बोर्ड के चेयरमैन चंद्रशेखरन आज आएंगे जमशेदपुर

टाटा संस बोर्ड के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन गुरुवार सुबह विशेष विमान से शहर पहुंच रहे हैं। चंद्रशेखरन यहां टाटा वर्कर्स यूनियन के शताब्दी समारोह पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे। यूनियन की ओर से उन्हें इस वर्ष माइकल जॉन लेक्चर के तहत गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। दोपहर का भोजन करने के बाद वे वापस मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे। 

 महेंद्र सिंह धौनी को आजीवन सदस्य बनाने पर लगेगी मुहर

 खेलनगरी जमशेदपुर एक बार फिर स्वर्णिम इतिहास का गवाह बनने जा रही है। गुरुवार को बंगाल क्लब में झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) की वार्षिक आम बैठक में क्रिकेट का कोहिनूर कहे जानेवाले महेंद्र सिंह धौनी को आजीवन सदस्य बनाने पर अंतिम मुहर लग जाएगी। सितंबर में प्रबंध समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया था।

 नहाय-खाय के साथ आज शुरू हो जाएगा उपवास

सूर्य उपासना का पर्व छठ गुरुवार को नहाय-खाय से शुरू हो जाएगा। छठ व्रती महिलाएं कद्दू-भात बना कर सेवन करेंगी। नहाय-खाय के साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत भी शुरू होगा। कोल्हान के तीनों जिलों में नदी तट पर आज भी भीड़ नजर आएगी। 

सरदार पटेल की जयंती पर एकता के लिए आज दौड़ेगा कोल्हान

लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों में रन फॉन यूनिटी का आयोजन जिला प्रशासन की ओर से किया गया है। गुरुवार सुबह आठ बजे से इस दौड़ में अधिकारी, पदाधिकारी, शहर के प्रबुद्धजन और स्वयंसेवी संस्थाएं भाग लेंगी। लौह पुरुष की प्रतिमा पर फूल भी चढ़ाया जाएगा। चाईबासा में संध्या साढ़े चार बजे पुलिस लाइन से पोस्ट आफिस तक मार्च पास्ट का आयोजन भी किया जाएगा।

 चाईबासा में मारवाड़ी समाज का दीपावली मिलन समारोह आज

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से गुरुवार शाम छह बजे राजस्थान भवन टुंगरी में दीपावली मिलन समारोह मनाया जाएगा। इस दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए तरह तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मारवाड़ी समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

जमशेदपुर में तेलुगु समाज आज मनाएगा नागल चौती

जमशेदपुर  शहर में रह रहे तेलुगु समाज के लोग गुरुवार को नाग देवता की पूजा करेंगे। इसे नागल चौती के नाम से जाना जाता है। परंपरा के अनुसार लोग सांप के बिल की पूजा करेंगे। सांप के बिल के ऊपरी हिस्से को तोड़कर पानी डालकर उसे साफ -सुथरा किया जाएगा। दीया जलाकर तथा लाल रंग की नई गमछी रखकर पूजा की जाती है। सांप के बिल में अंडा, तिल व गुड़ के मिश्रण से बने छोटे-छोटे लड्डू, केला, दूध तथा पानी अर्पित किए जाएंगे। शहर में कार्यक्रम

रन फॉर यूनिटी

स्थान : साकची गोलचक्कर

समय : प्रात: 6.30 बजे

माइकल जॉन व्याख्यानमाला

स्थान : माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर

समय : प्रात: 10.45 बजे

लौकी वितरण

स्थान : हीरा होटल के सामने, मानगो

समय : प्रात: 10 बजे

पाइपलाइन से गैस आपूर्ति को लेकर बैठक

स्थान : होटल रमाडा, बिष्टुपुर

समय : प्रात: 12.30 बजे

पटेल जयंती पर पुलिस मार्च पास्ट

स्थान : साकची गोलचक्कर

समय : शाम 4.30 बजे

छठ पर बैठक

स्थान : नील सरोवर, कदमा

समय : शाम 4.00 बजे

जमशेदपुर एफसी का अभ्यास सत्र

स्थान : फ्लैटलेट्स, कदमा

समय : सुबह 8 बजे

तीरंदाजी अभ्यास सत्र

स्थान : जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कांप्लेक्स

समय : शाम 4 बजे

फुटबॉल अभ्यास सत्र

स्थान : आर्मरी ग्राउंड, बिष्टुपुर

समय : शाम 4 बजे

स्वीमिंग ट्रेनिंग सेशन

स्थान : जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कांप्लेक्स

समय : शाम 4 बजे

हॉकी अभ्यास सत्र

स्थान : नवल टाटा हॉकी अकादमी,तार कंपनी

समय : शाम 5 बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.