Move to Jagran APP

Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी

Events in Jamshedpur Today.जमशेदपुर में आज यानी बुधवार को आदिवासी लोक नृत्य प्रदर्शनी का आयोजन क‍िया गया है वही बंदगांव में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम होगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 08:58 AM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 08:58 AM (IST)
Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी
Events in Jamshedpur Today: जानें जमशेदपुर में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें पूरे दिन की तैयारी

जमशेदपुर, जेएनएन। Jamshedpur Top Events Today - Events in Jamshedpur Today on 26 February 2020 - जमशेदपुर में आज यानी बुधवार को झारखंड सरकार और कला मंद‍िर की ओर से जी टाउन मैदान, बिष्टुपुर में आदिवासी लोक नृत्य प्रदर्शनी का आयोजन क‍िया गया है वही बंदगांव में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम होगा। 

loksabha election banner

बंदगांव में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आज 

बुधवार को बंदगांव प्रखंड की घाटी ऊपर मेरोमगुटू पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में पेंशन, बच्चों के बीच बैग वितरण और भी जनकल्याण संबंधी कार्यक्रम आयोजित होंगे। पश्‍च‍िम स‍िंंहभूम ज‍िले के उपायुक्त अरवा राजकमल समेत प्रखंड के सभी कर्मचारी और जिले के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। 

 आदिवासी लोक नृत्य प्रदर्शनी आज

झारखंड सरकार और कला मंद‍िर की ओर से बुधवार को जमशेदपुर शहर के जी टाउन मैदान, बिष्टुपुर में आदिवासी लोक नृत्य प्रदर्शनी का आयोजन क‍िया गया है। इसमें पूर्वी स‍िंहभूम ज‍ि‍ले के व‍िभ‍िन्‍न क्षेत्रों के लोक कलाकार भाग लेंगे। कार्यक्रम देखने के ल‍िए बड़ी संख्‍या में शहर के कला प्रेमी यहां पहुंचेंगे।

 बच्चों में बढ़ रही बीमारियों को लेकर बैठक

पूर्वी स‍िंहभूम ज‍िले में बच्चों में बढ़ रही बीमारियों को लेकर बारीडीह स्थित मर्सी अस्पताल में एक बैठक आयोजि‍त की गई है। इसमें शिशु रोग विशेषज्ञ अपना अनुभव शेयर करेंगे। क‍िस तरह की बीमार‍ियां बढ़ रही हैं। इसकी वजह क्‍या है।

'जागरण रिटेल गुरु' से जुड़ेंगे कारोबारी

 दैनिक जागरण की ओर से दो दिवसीय 'जागरण रिटेल गुरु' का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ बुधवार को साकची स्थित होटल दयाल इंटरनेशनल में होगा। इसमें रिटेल व्यवसाय को बढ़ावा देने के बारे में बताए जाएंगे। रिटेल बिजनेस के विशेषज्ञ विस्तार से एक-एक पहलू की जानकारी देंगे। 

 स्कूल भ्रमण, बायोमीट्रिक्स हाजिरी की होगी समीक्षा

 पूर्वी सिंहभूम के ज्ञान सेतु समीक्षा जिला शिक्षा विभाग बुधवार को करेगा। इसमें विद्यालय प्रमाणीकरण के अलावा स्कूल भ्रमण व बायोमीट्रिक्स हाजिरी की समीक्षा होनी है। साथ ही ओएमआर शीट पर आयोजित होने वाली परीक्षाओं पर चर्चा होगी।

शहर में कार्यक्रम

जागरण रिटेल गुरु

स्थान : होटल दयाल इंटरनेशनल, साकची

समय : शाम 6.30 बजे

राम कथा

स्थान : सूर्य मंदिर, सिदगोड़ा

समय : शाम 3.00

राम कथा

स्थान : टेल्को

समय : शाम 4 बजे

देवी प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा

सत्यारायण मंदिर, साकची, समय : 11:15 बजे।

आदिवासी नृत्य प्रदर्शनी

स्थान : जी टाउन मैदान, बिष्टुपुर

समय : शाम 6.30 बजे

फुटबॉल अभ्यास सत्र

 स्थान : आर्मरी ग्राउंड, बिष्टुपुर, शाम : 4 बजे

स्विमिंग ट्रेनिंग सेशन

 स्थान : जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कांप्लेक्स, शाम : 4 बजे

हॉकी अभ्यास सत्र

 स्थान : नवल टाटा हॉकी अकादमी, तार कंपनी, शाम : 5 बजे

ए डिवीजन क्रिकेट लीग

स्थान : टेल्को ग्राउंड

समय : प्रात: 9 बजे

 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.