पूर्वी सिंहभूम की राजनीति में शुरू हो गया दलबदल का दौर
कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम की राजनीति में दलबदल का का दौर शुरू हो गया है।
जेएनएन, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम की राजनीति में दलबदल का का दौर शुरू हो गया है। एक पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दूसरे पार्टी में शामिल हो रहे हैं और उनको गर्मजोशी से गले लगाया जा रहा है। इस दलबदल को आगामी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। दलबदल के ताजा दो मामले सामने हैं। काग्रेस में लगभग 35 वर्षो तक रहे श्रम मामलों के अधिवक्ता एवं काग्रेसी नेता दीपंकर भट्टाचार्य ने काग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार पर उपेक्षा एवं पार्टी में गुटबाजी का आरोप लगाते हुए बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। साकची स्थित महानगर भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उन्हें माला पहनाकर विधिवत पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। उन्होंने भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह के निवेदन पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह, भाजपा के जिला मंत्री राकेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, साकची पूर्वी के मंडल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा, कृष्ण भूषण त्रिवेदी, हेमंत साहू, निर्मल दीक्षित, जितेंद्र राय, आशिष पॉल, खोगेश पॉल, किशोर कुमार, स्वाधीन बनर्जी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
कमल किशोर व रुहुल हुए कांग्रेस में शामिल
इधर, बुधवार को ही कमल किशोर अग्रवाल और झामुमो जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व चेयरमैन रुहुल जमील अहमद फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के निवास पर विधिवत सदस्यता फॉर्म भरवाकर और माला पहनाकर इन्हें और उनके समर्थकों को काग्रेस में शामिल कराया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बिजय खां, अशोक चौधरी, गोपाल प्रसाद, रामाश्रय प्रसाद, रविंदर झा, धर्मेद्र प्रसाद, फिरोज खान, महेंद्र मिश्रा, रियाजुद्दीन खान, आमिर सोहेल, रघुनाथ पाडेय, देविका सिंह आदि मौजूद थे।