08 हजार सीट, 75 हजार आवेदन, अब भाग्य भरोसे बच्चों का एडमिशन
निजी स्कूलों में दाखिले की उलटी गिनती शुरू हो गई है। 60 से ज्यादा आइसीएसई और सीबीएसई स्कूल एंट्री प्वाइंट में दाखिले के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। निजी स्कूलों में दाखिले की उलटी गिनती शुरू हो गई है। 60 से ज्यादा आइसीएसई और सीबीएसई स्कूल एंट्री प्वाइंट में दाखिले के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इन स्कूलों में एंट्री क्लास के एडमिशन के लिए 75 हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
एक-एक अभिभावकों ने चार-चार स्कूलों का फार्म ले रखे हैं, लेकिन अधिकतर अभिभावक अपने लाडलों के भाग्य को लेकर ही चिंतित रहते हैं। दाखिले की प्रक्रिया निजी स्कूल लॉटरी के माध्यम से करते हैं। लॉटरी में जिन बच्चों का नाम आता है उन्हें सबसे पहले एडमिशन लिया जाता है। इस कारण प्रत्येक अभिभावक चाहता है कि उनके बच्चे का नाम स्कूलों द्वारा जारी सूची में आ जाये ताकि भारी-भरकम पैरवी से बचा जा सके।
21 जनवरी को प्रकाशित होगी सूची
निजी स्कूलों द्वारा चयनित बच्चों की सूची 21 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी। लॉटरी करने का निर्देश जिला शिक्षा विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है। लॉटरी प्रक्रिया 11 से 19 जनवरी तक सभी स्कूलों को पूरी कर लेनी है। यह लॉटरी शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि की उपस्थिति में होगी। अधिकतर स्कूलों ने ऑनलाइन लॉटरी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। चयनित बच्चों की सूची का प्रकाशन शाम सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक स्कूल अपनी सुविधानुसार होंगे। स्कूलों ने शिक्षा विभाग को लॉटरी की तिथि की जानकारी दे दी है।
प्रमुख सीबीएसई स्कूलों का एंट्री प्वाइंट
1. डीएवी पब्लिक स्कूल - नर्सरी - 250
2. विद्या भारती चिन्मया विद्यालय - नर्सरी -150
3. जेपीएस बारीडीह - नर्सरी - 200
4. वैली व्यू स्कूल टेल्को - नर्सरी - 250
5. संत मेरीज इंग्लिश स्कूल एलकेजी 235
6. काशीडीह हाई स्कूल - एलकेजी 120
7. बाल्डविन फार्म एरिया कदमा - नर्सरी - 80
8. डीबीएमएस कदमा - नर्सरी - 150
9. एसडीएसएम सिदगोड़ा - नर्सरी 120
10. विवेक विद्यालय - यूकेजी - 180
11. भारत सेवाश्रम स्कूल - नर्सरी - 40
12. डीपीएस मानगो - नर्सरी - 40
13. गोविंद विद्यालय - नर्सरी - 100
14. डीएवी आदित्यपुर - नर्सरी - 120
15. केपीएस बर्मामाइंस - नर्सरी 100
16. जुस्को स्कूल कदमा नर्सरी - 120
प्रमुख आइसीएसई स्कूलों का एंट्री प्वाइंट
1. डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, कदमा - एलकेजी - 250
2. कार्मेल जूनियर कॉलेज, सोनारी - नर्सरी 200
3. लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर - यूकेजी - 250
4. सेक्रेड हॉर्ट कान्वेंट, बिष्टुपुर - एलकेजी - 150
5. एलएफएस, टेल्को - नर्सरी - 140
6. हिल टॉप, टेल्को - नर्सरी - 180
7. राजेंद्र विद्यालय, साकची - एलकेजी - 180
8. आंध्रा एसोसिएशन, कदमा - एलकेजी 80
9. एडीएलएस सनसाइन, साकची - नर्सरी - 125
10. बेल्डीह चर्च स्कूल, बिष्टुपुर - नर्सरी 250
11. जेएच तारापोर स्कूल, धतकीडीह - एलकेजी 106
12. केएसएमएस, साकची - एलकेजी - 200
13. एमएनपीएस साकची - नर्सरी - 131
14. आरके मिशन सिदगोड़ा - नर्सरी 150
15. श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर - नर्सरी 90
16. गुलमोहर प्राइमरी स्कूल, टेल्को - नर्सरी - 200
17. टैगोर एकेडमी, साकची - नर्सरी 120
18. विग इंग्लिश स्कूल, टेल्को - नर्सरी - 160
19. डीएवी स्कूल, पटेलनगर - नर्सरी -100
20. दयानंद पब्लिक स्कूल, साकची - नर्सरी - 120
21. केपीएस, कदमा - नर्सरी - 160
22. आरवीएस एकेडमी, मानगो - नर्सरी - 100
23. नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर - एलकेजी - 140
24. केपीएस, मानगो - नर्सरी - 160
25. रिवर व्यू स्कूल, मानगो - नर्सरी - 50
26. माउंट व्यू स्कूल, मानगो - नर्सरी - 40
27. आरके मिशन, बिष्टुपुर - नर्सरी - 90
28. संत जोसेफ स्कूल, जुगसलाई - नर्सरी - 100
29. तारापोर स्कूल, एग्रिको - एलकेजी -160
30. सिस्टर निवेदिता स्कूल, बर्मामाइंस - नर्सरी - 60
अभिभावक इन बातों का रखें ख्याल :
-स्कूलों का चयन केवल ब्राड के आधार पर नहीं करें। स्कूलों के चयन में अपनी सामाजिक और आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें ताकि बाद में आपके लिए परेशानी नहीं हो। ट्रस्ट या मिशन द्वारा चलने वाले स्कूलों को तरजीह दें क्योंकि इनका मकसद मनी मेकिंग नहीं होता है।
-एंट्री प्वाइंट में वैसे स्कूलों में दाखिला कतई नहीं लें, जिसकी दूरी आपके घर से ज्यादा हो। कोशिश करें कि स्कूल आपके घर से 3 से 5 किलोमीटर की परिधि में हो, क्योंकि स्कूल दूर होने पर बच्चों के आने-जाने में परेशानी होती है। बच्चों के मानस पर नकारात्मक असर भी पड़ता है।
-सूची जारी होने के बाद निचले और औसत दर्जे के स्कूल अभिभावक को फंसाने के लिए एक-दो रोज ही एडमिशन का समय देते हैं। ब्राडेड स्कूलों में नाम नहीं आने की वजह से अभिभावक इन स्कूलों में बच्चों का जल्दबाजी में दाखिला करा देते हैं।
कब किस स्कूल में होगी लॉटरी
स्कूल का नाम - तिथि (सभी जनवरी)- समय
1. एडीएल सनशाइन कदमा - 11 - 12 बजे
2. दयानंद पब्लिक साकची - 12 - 11 बजे
3. केरला समाजम गोलमुरी - 12- 11:30बजे
4. केपीएस कदमा - 16 - 9 बजे
5. रामकृष्ण मिशन सिदगोड़ा - 11 - 9:30 बजे
6. एसडीएसएम सिदगोड़ा - 16 - 10 बजे
7. टैगोर अकादमी साकची - 11 - 10 बजे
8. विग इंग्लिश स्कूल गोविंदपुर - 12 - 11:30 बजे
9. डीएवी बिष्टुपुर - 19 - 12 बजे
10. चिन्मया साउथ पार्क - 11 - 10:30 बजे
11. चर्च स्कूल बेल्डीह - 16 - 12:30 बजे
12. डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल - 14 - 04:30 बजे
13. डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल - 16 - 3 बजे
14. एआइडब्ल्यूसी बारीडीह - 17 - 11
15. केपीएस मानगो - 17 - 11 बजे
16. नरभेराम बिष्टुपुर - 17 - 11 बजे
17. प्रणव वर्ल्ड सोनारी - 17 - 11 बजे
18. शिक्षा निकेतन - 16 - 11 बजे।
एडमिशन के लिए पीएम से लेकर सीएम तक को पत्र
शहर के निजी स्कूलों में एंट्री क्लास में दाखिले को लेकर इतनी मारा मारी है कि अब इसे लेकर प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक को पत्र लिखकर पैरवी करने लगे हैं। सिर्फ यहीं नहीं मुख्यमंत्री जनसंवाद में भी मामला दायर होने लगा है। ऐसे ही तीन मामले जिला शिक्षा विभाग के पास पहुंचा है। सबसे बड़ी बात है कि इसमें एक भाजपा नेता ने कान्वेंट स्कूल में अपनी बेटी के एडमिशन के लिए मुख्यमंत्री जनसंवाद के मार्फत शिकायत की है। तीन-चार अभिभावकों ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इस कारण शिक्षा विभाग परेशान हो उठा है। ऐसे-ऐसे पत्रों की फाइल विभाग ने तैयार कर रखी है। शहर के अभिभावक अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में एडमिशन कराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचे इस मामले का जवाब शिक्षा विभाग देने की तैयारी कर रहा है।