विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jamshedpur News: रंग मे पड़ा भंग! अमेरिका से छठ पूजा मनाने घर आ रहे इंजीनियर की रास्ते में मौत; परिवार में पसरा मातम

By Anwesh AmbashthaEdited By: Shashank Shekhar
Published: Sun, 19 Nov 2023 03:06 PM (IST)

अमेरिका से छठ मनाने जमशेदपुर आ रहे एक व्यक्ति की रास्ते में ही मौत हो गई। रजनीश श्रीवास्तव की टाटा ...और पढ़ें

रंग मे पड़ा भंग! अमेरिका से छठ पूजा मनाने घर आ रहे इंजीनियर की रास्ते में मौत
रंग मे पड़ा भंग! अमेरिका से छठ पूजा मनाने घर आ रहे इंजीनियर की रास्ते में मौत

HighLights

  1. उलीडीह आस्था स्पेस टाउन के रहने वाले थे रजनीश
  2. रजनीश श्रीवास्तव अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। जमशेदपुर से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां अमेरिका से छठ मनाने घर आ रहे एक व्यक्ति की रास्ते में ही मौत हो गई।

मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित आस्था स्पेस टाउन के प्लूटो ब्लॉक 2/3 के निवासी 44 वर्षीय रजनीश श्रीवास्तव की टाटा मुख्य अस्पताल में मौत हुई। घटना शनिवार सुबह की है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की 2008 में शादी हुई थी। रजनीश श्रीवास्तव अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे।

वे पत्नी और दो बच्चों के साथ कदमा स्थित ससुराल में हो रहे छठ पर्व के लिए अमेरिका से जमशेदपुर आ रहे थे। अमेरिका से शुक्रवार मध्य रात्रि डेढ़ बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से जमशेदपुर आने के लिए कार से रवाना हुए।

अचानत तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती

मानगो के बालीगुमा से कुछ आगे एक होटल में चाय पीया। वहां से आगे बढ़ने पर अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। दवा भी खाई। इसके बावजूद सुधार नहीं हुआ। आनन-फानन में उन्हें टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रजनीश का ससुराल कदमा में है।

छठ पूजा और रिश्तेदारी में उन्हें शादी में शामिल होना था। मृतक के पिता नागेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव टाटा स्टील में अधिकारी थे। वे आस्था स्पेस टाउन में रहते थे। कुछ माह से बड़े बेटे के पास रायपुर में रह रहे थे।

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम कराया गया

रजनीश की मौत की जानकारी से आस्था स्पेस टाउन के लोग भी आश्चर्यचकित रह गए। वहीं मृतक के पिता, भाई और रिश्तेदार शनिवार देर रात रायपुर से शहर पहुंच गए। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अंतिम संस्कार रविवार को होगा।

यह भी पढ़ें: Giridih Accident News: अधूरी रह गई माता-पिता की हज यात्रा, झूठ बोलकर दिल्ली से बुलाया वापस; बेटे की मौत की नहीं दी सूचना

यह भी पढ़ें: सड़क पर सावधान! इतनी भयंकर हुई टक्कर, दो की मौके पर ही हो गई मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम