Move to Jagran APP

डॉ. अखौरी जिंदा होते तो अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बरात आती आदित्यपुर

डॉ, अखौरी अक्सर करीबी लोगों से कहा करते थे कि वे प्रियंका चोपड़ा की शादी जमशेदपुर से करना चाहेंगे।

By Edited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 08:29 AM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 04:01 PM (IST)
डॉ. अखौरी जिंदा होते तो अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बरात आती आदित्यपुर
डॉ. अखौरी जिंदा होते तो अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बरात आती आदित्यपुर

जमशेदपुर, आइ मुकेश। शहर से लगभग 1800 किलोमीटर दूर मुंबई में शनिवार को फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक, लेखक, एक्टर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर निक जोनास की सगाई हो रही थी, वहीं शहर से सटे आदित्यपुर में उनकी शादी पर चर्चा। हो भी क्यों नहीं? प्रियंका का ननिहाल आदित्यपुर में जो है। अपने जमाने के प्रख्यात मजदूर नेता डॉ. एम के अखौरी व जमशेदपुर पूर्व से कांग्रेस विधायक रह चुकी मधु ज्योत्सना अखौरी की नतिनी प्रियंका का जन्म यहां टाटा मुख्य अस्पताल में हुआ था। वे अपने नाना की काफी दुलारी रही।

loksabha election banner

डॉ, अखौरी अक्सर करीबी लोगों से कहा करते थे कि वे प्रियंका की शादी जमशेदपुर से करना चाहेंगे। वजह? पहली नतिनी जो थी। यही वजह रही कि आज सगाई की खबर टीवी पर देखते ही डॉ. अखौरी के करीबी रहे लोगों को अनायास प्रियंका की शादी को लेकर उनकी बातें याद आ गई। अंतिम समय तक उनके साथ रहे एके सिन्हा ने बताया कि डॉक्टर साहब से जब भी बात होती वे प्रियंका का जिक्र जरूर करते। एक बार की बात है प्रियंका जमशेदपुर आने वाली थी। डॉक्टर साहब तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे थे। उस समय उन्होंने कहा था कि प्रियंका को अपने दरवाजे से ही विदा करेंगे। उसकी शादी यहीं से की जाएगी।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के नाना डॉ. एमके अखौरी ओल्ड एम टाइप में रहते थे। अभिनेत्री बनने से पहले कई बार गर्मी की छुंट्टी में वह यहां आ चुकी है। मिस व‌र्ल्ड बनने और अभिनेत्री के रूप में स्थापित होने के बाद प्रियंका एक-दो बार ही यहां आ पाई, लेकिन सदा नाना के संपर्क में रहीं। नतिनी से उपहार में मिली कार से ही डॉ. अखौरी अंतिम समय तक सफर करते थे।

गौरतलब है कि डॉ अखौरी की तीन बेटियां व एक बेटा है। उनकी सबसे बड़ी बेटी मधु की शादी रायबरेली में हुई है। प्रियंका मधु की बड़ी पुत्री हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.