यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जमशेदपुर एयरपोर्ट पर बाबूलाल मरांडी के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, हवा के तेज झोकों की वजह से बिगड़ा संतुलन
Babulal Marandi जमशेदपुर एयरपोर्ट पर झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। मौसम ...और पढ़ें

जागरण टीम, जमशेदपुर। जमशेदपुर एयरपोर्ट पर झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। राहत की बात यह है हेलीकॉप्टर की बिल्कुल सुरक्षित लैंडिग हुई और सभी हेलीकॉप्टर सवार पूरी तरह सुरक्षित हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम और हवा के तेज झोकों की वजह से हेलीकॉप्टर का संतुलन बिगड़ गया, लेकिन पायलट की सूझबूझ के चलते हेलीकॉप्टर की आपात और सुरक्षित लैंडिंग संभव हो सकी।
बताया जा रहा कि बाबूलाल मरांडी सरायकेला में चुनावी जनसभा करने के बाद दुमका के लिए रवाना होने वाले थे। खराब मौसम के बीच वह हेलीकॉप्टर में भी सवार हुए, हालांकि हवा के तेज झोकों की वजह से हेलीकॉप्टर की जमशेदपुर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। बाबूलाल के हेलीकॉप्टर के आपात लैंडिंग की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर पहुंचकर उनसे हालचाल जाना।
