Move to Jagran APP

थम नहीं रहा हाथियों का उत्‍पात, मनोहरपुर के के पोखरटांड में चार घर तोड़े Jamshedpur News

ताजा घटना पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर प्रखंड के रायकेरा पंचायत के पोखरटांड टोला में घटी। यहां सोमवार देर रात दो बजे जंगली हाथियों के झुंड ने चार घरों को तोड़ दिया ।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Tue, 28 Jan 2020 06:13 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2020 06:13 PM (IST)
थम नहीं रहा हाथियों का उत्‍पात, मनोहरपुर के  के पोखरटांड में चार घर तोड़े Jamshedpur News
थम नहीं रहा हाथियों का उत्‍पात, मनोहरपुर के के पोखरटांड में चार घर तोड़े Jamshedpur News

जमशेदपुर/ मनोहरपुर, जेएनएन। कोल्‍हान में हाथियों का उत्‍पात जारी है। रोज हाथियों की चपेट में आकर किसी न किसी की जान जा रही है। घर क्षतिग्रस्‍त हो रहे हैं।  ताजा घटना पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर प्रखंड के  रायकेरा पंचायत के पोखरटांड टोला की है। यहां सोमवार देर रात दो बजे जंगली हाथियों के झुंड ने चार घरों  को तोड़ दिया । घरवालों ने भाग कर अपनी जान बचाई। यह गांंवआनंदपुर वनक्षेत्र में आता है। 

loksabha election banner

पोखरटांड के जरगी बारला,बिरसी कुई,सोमरा बारला और प्रेमसुख बारला ने बताया क‍ि रात लगभग दो बजे  लगभग छह की संख्या में हाथियों ने उत्‍पात मचाया। घरवालों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। घरों का बर्तन,चावल को भी हाथियों ने चट कर दिया है। वहीं  ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की और से मुवावजे मिले। साथ ही हाथियों को भगाने के लिए पटाखे, मशाल, केरोसिनक की व्यवस्था हो। 

क्या कहते हैं भुक्तभोगी  

ग्रामीण प्रेमसुख बारला ने बताया क‍ि हमलोग सभी परिवार सोये हुए थे। लगभग दो बजे गांव के समीप पहाड़ से उतकर पोखरटांड हमलोग के गांव छह हाथियों का झुंड आया। घर को तोड दिया।  साथ ही घर में रखे 40 किलो धान चट कर गया। साथ ही घर में रखे बर्तन को तोड दिया।  

  ग्रामीण जरगी बारला ने बताया क‍ि हमलोग सपरिवार घर में सोये हुए थे। हाथी की आवाज आ रही थी। हमलोग के घर की  दीवार में हाथी धक्‍का  मार रहा था। डर के मारे घर के पीछे दरवाजे से भाग खडा हुए। घर चारदीवारी तार की बनी हुई थी उसको भी हाथियों ने तोड दिया है। घर के तार की चारदीवारी भी तोडने से काफी नुकसान हुआ है। 

              

 क्या कहते हैं वन अधिकारी 

 वनकर्मियों द्वारा पोखरटांड में जाकर हाथियों द्वारा तोड़े गए ग्रामीणों से भेंट किया गया है। भुक्तभोगी को फॉर्म व फोटोग्राफी कर देने को कहा गया है। संभवत: मार्च माह में सभी भुक्तभोगियों को मुआवजा  मिल जाएगा।

मनोज कुमार, आनंदपुर रेंजर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.