बाजार कर लौट रहे व्यक्ति को हाथी ने पटक कर मार डाला Jamshedpur News
पश्चिमी सिंहभूम के नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के डाउडुंगवा गांव में टोंटो बाजार से घर लौट रहे 56 वर्षीय राशिका हेस्सा हाथी के चंगुल में फंस जाने से मौत हो गई।
चाईबासा (जागरण संवाददाता)। जिले के नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के डाउडुंगवा गांव के खेत में शनिवार की रात्रि टोंटो बाजार से घर लौट रहे 56 वर्षीय राशिका हेस्सा हाथी के चंगुल में फंस जाने के कारण मौत हो गई। बाद में रविवार को टोंटो पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया।
इस सबंध में मिली जानकारी के अनुसार बड़ाझीकपानी स्थित टोंटो में लगने वाली सप्ताहिक हाट बाजार करने के लिए अपने गांव से गये हुए थे। बताया जा रहा है कि वे हाट बाजार करके खेत खेत अपने घर डाउडुंगवा लौट रहे थे। उसी दौरान घर से करीब दो सौ मीटर की दुरी पर रात्री करिब सात बजे एक हाथी के चपेट में आ गया। 56 वर्षीय राशिका हेस्सा को हाथी ने सुढ़ से पटक कर मार डाला।
इसके बाद वहीं से हाथी वापस जंगल की ओर लौट गया। रविवार को सुबह जब ग्रामीण खुले में शौच करने के लिए गया तो राशिका हेस्सा का लाश को खेत में पड़ा पाया। शव देखने के बाद गांव में उसके परिजन को जानकारी दी गई। शव की पहचान रासिका हेस्सा के रूप में हुई। वहीं खेत में हाथी के पैर और लीद से ग्रामीणों ने इस बात का अनुमान लगाया कि हाथी ने ही राशिका की जान ली है।
बाद में घटना की सूचना टोंटो पुलिस को मिली तो घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया। मृतक के परिजन के शिकायत पर टोंटो थाना में मामला दर्ज किया गया है।