ओडिशा के हाथियों का झुंड कोल्हान में मचा रहा उत्पात, दो झुंड में 25 हाथी
कभी बंगाल तो कभी ओडिशा से पलायन कर झारखंड में दाखिल होनेवाले हाथियों का झुंड कोल्हान के गांवों में उत्पात मचाता है।
जमशेदपुर (जेएनएन)। कोल्हान में हाथियों का उत्पात जारी है। कभी बंगाल तो कभी ओडिशा से पलायन कर झारखंड में दाखिल होनेवाले हाथियों का झुंड कोल्हान के गांवों में उत्पात मचाता है।
फिलवक्त ओडिशा से आए हाथियों का झुंड कोल्हान के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सीमावर्ती गांवों में डेरा डाले हुए है और घूम घूमकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। हाथियों का दो झुंड है। इनके कोई 25 हाथी हैं। 12 हाथियों का एक झुंड डाउबेड़ा बीट की ओर से आया, जबकि 13 हाथियों का झुंड दिदीबुरु जंगल की ओर से।
इन गांवों में उत्पात
हाथियों ने पश्चिमी सिंहभूम के नरसिंसहपुर, गांगपुर, धरवाडीह, बांसपानी, बड़ामपोखर आदि क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। हाथी शुक्रवार की रात लगभग रात 10 बजे नरसिंहपुर के खेतों में दााखिल हुए। इसके बाद रात दो बजे तक विभिन्न गांव में लगी धान की फसलों को चट कर डाला। हाथियों ने खाने से अधिक पैरों से रौंदकर फसलों को बर्बाद किया। हाथियों ने लगभग 23 एकड़ में लगी धान की फसल को रौंद डाला। गांगपुर के रामलाल सिंह, नीलांबर कुमार व अक्षय गोप के बागान में लगे बैगन, टमाटर, मिर्च, लौकी, गोभी आदि को चट डाला। हाथियों ने लगभग दो लाख की सब्जी को बर्बाद कर डाला। हाथी काडीगुडिय़ा के रास्ते आए और बड़ामपोखर होते हुए बढमिता जंगल की ओर चले गए। हाथियों का झुंड अभी बढमिता जंगल में डेरा जमाए हुए हैं।
इनका हुआ नुकसान
नरङ्क्षसहपुर गांव के मनोज गोप 3 एकड़, अजय गोप 1 एकड़, बुधनी गोप 1 एकड़, सोनाराम बिरूवा 3 एकड़, गोपीनाथ गोप 2 एकड़, राहुल गोप 1 एकड़, रामङ्क्षसह सवैंया 3 एकड़। बड़ामपोखर गांव के नरङ्क्षसह बिरवा 1 एकड़, सोनाराम बिरवा 3 एकड़, बांसपानी गांव के बबलू भूमिज 2 एकड़, सनातन सरदार के 1 एकड़,विरसा सरदार 2 एकड़ को नुकसान किया है।