बकायेदारों की कटेगी बिजली
-मुसाबनी बाजार में चला बिजली विभाग का वसूली अभियान -छह लोगों की बिजली कटी, आठ लोगों तुरंत जम
-मुसाबनी बाजार में चला बिजली विभाग का वसूली अभियान
-छह लोगों की बिजली कटी, आठ लोगों तुरंत जमा किए बिल
मुसाबनी : शनिवार को मुसाबनी बाजार एवं टाउनशिप में बिजली विभाग द्वारा बकाया बिल वसूली अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व मुसाबनी के विद्युत कनीय अभियंता अमीर हमजा ने किया। इनके साथ बिजली कर्मी बिट्टू टोप्पो, सोनू, मो. शमसुद्दीन साथ में थे। कनीय अभियंता ने बाजार के बड़े बकायेदारों की दुकानों में जाकर उन्हें बकाया बिल जमा करने का निर्देश दिया। कहा बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने का आदेश है। जेई ने दर्जनों दुकानों में जाकर बिल की जानकारी ली। 20 हजार से अधिक बिल बकायेदारों का लाइन काट दिया जाएगा। इसके अलावा सभी तरह के बिल बकाया भी जमा करने के लिए विभाग द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। विद्युत विभाग के इस अभियान से मार्केट में हड़कंप है। छह लोगों का अस्थाई रूप से कनेक्शन काट दिया गया। आठ लोगों ने तुरंत अपना बकाया बिल जमा करा दिया। यह अभियान कल भी चलेगा। बिल रविवार को भी जमा होगा।