Jamshedpur coronavirus News Update: जमशेदपुर में कोरोना से आठ की मौत, महिलाओं की संख्या अधिक
Jamshedpur coronavirus News Update. टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) सहित शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में कोरोना से आठ लोगों की मौत हुई। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक है।
जमशेदपुर, जासं। टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) सहित शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में कोरोना से आठ लोगों की मौत हुई। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक है। पांच महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। मृतकों में एक सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह की 48 वर्षीय महिला है।
इसके अलावे एग्रिको निवासी (60) एक महिला को सांस व बुखार की शिकायत पर 19 अगस्त को टीएमएच में भर्ती किया गया था। 20 अगस्त की देर रात उनका निधन हो गया। टेल्को निवासी (67) एक महिला का निधन टाटा मोटर्स अस्पताल में हो गया। इसके अलावे बर्मामाइंस निवासी (85) एक महिला, सोनारी निवासी एक महिला (59), कदमा निवासी (81) पुरुष, घोड़ाबांधा निवासी (90) पुरुष व टेल्को निवासी (73) वर्षीय पुरुष शामिल है। जिले में टीएमएच, एमजीएम व टिनप्लेट अस्पताल का आंकड़ा देखा जाए तो अब तक कोरोना से कुल 183 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के 161 लोग शामिल हैं।
जिले में मिले 131 कोरोना पॉजिटिव
पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को 131 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें सुंदरनगर कैंप के 26 रैफ के जवान, घाघीडीह जेल से जुड़े नौ लोग शामिल हैं। वहीं, महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक डॉक्टर, जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक डॉक्टर व जिला सर्विलांस विभाग के तीन टेक्नीशियन भी पॉजिटिव हुए हैं। बिष्टुपुर, सोनारी, पटमदा, बागबेड़ा, कदमा, टेल्को, मानगो, डिमना रोड, बारीडीह, भुइयांडीह टेल्को कॉलोनी, बड़ौदा घाट सहित अन्य क्षेत्र के भी मरीज शामिल हैं। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 4891 हो गई हैं।
205 संदिग्धों का लिया गया नमूना
गुरुवार को 205 संदिग्ध मरीजों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। अबतक 50572 का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 41679 का रिपोर्ट निगेटिव आई है।
180 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
एमजीएम, टीएमएच कोविड वार्ड से कुल 180 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अब तक कुल 2585 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।