Move to Jagran APP

ईद में तीनों नगर निकाय के क्वारंटाइन सेंटरों में पूड़ी-पनीर, पकौड़ी के साथ मिलेगी सेवईयां Jamshedpur News

क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए शहर के तीनों नगर निकायों की ओर से विशेष व्यवस्था की गयी है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 09:13 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 09:19 PM (IST)
ईद में तीनों नगर निकाय के क्वारंटाइन सेंटरों में पूड़ी-पनीर, पकौड़ी के साथ मिलेगी सेवईयां Jamshedpur News
ईद में तीनों नगर निकाय के क्वारंटाइन सेंटरों में पूड़ी-पनीर, पकौड़ी के साथ मिलेगी सेवईयां Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। कोरोना की रोकथाम के लिए बाहर से आए संदिग्ध लोगों को जांच के लिए क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। क्वारंटाइन सेंटरों में मुस्लिम समुदाय के लोग भी हैं।

loksabha election banner

अब संभवत: मंगलवार को ईद मनाई जाएगी। ऐसी स्थिति में क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए शहर के तीनों नगर निकायों की ओर से विशेष व्यवस्था की गयी है। इस संबंध में जमशेदपुर के तीनों नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी से बातचीत की गयी। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि जिनका रिपोर्ट नेगेटिव आ जाएगा, वैसे लोगों को सरकारी क्वारंटाइन सेंटर से छोड़ दिया जाएगा और उन्हें होम क्वारंटाइन के लिए घर भेज दिया जाएगा।

शहर के क्वारंटाइन सेंटर में 59 मुस्लिम समुदाय के लोग

जमशेदपुर अक्षेस - जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की ओर से ईद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए विशेष शाकाहारी व्यंजन की व्यवस्था की गयी है। विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि ईद का पर्व मुस्लिमों का सबसे बड़ा पर्व है। ऐसी स्थिति उनके क्वारंटाइन सेंटरों में 32 मुस्लिम समुदाय के लोग हैं। ईद के दिन सभी के लिए पूड़ी, पनीर की सब्जी, सेवई, चावल, दाल, सलाद की व्यवस्था की गयी है।

मानगो नगर निगम - मानगो नगर निगम क्षेत्र के क्वारंटाइन सेंटर में मुस्लिम समुदाय के 20 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। मानगो के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया कि ईद के मद्देनजर मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए चावल, दाल, पूड़ी, सब्जी के साथ सेवई की व्यवस्था की गयी है।

जुगसलाई नगर परिषद - जुगसलाई नगर परिषद के क्वारंटाइन सेंटरों में 7 मुस्लिम समुदाय के लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी जगदीश प्रसाद यादव ने बताया कि ईद में यदि वे लोग क्वारंटाइन सेंटर में रह जाते हैं तो उनके लिए पूड़ी, पनीर, सेवई, चावल, दाल के अलावा पकौड़ी की भी व्यवस्था की गयी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.