दुष्कर्म का आरोपित भेजा गया जेल
महज आठ वर्ष की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपित शहर के कमा
By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Apr 2018 08:39 PM (IST)Updated: Sat, 14 Apr 2018 08:39 PM (IST)
संवाद सूत्र, चाकुलिया : महज आठ वर्ष की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपित शहर के कमारीगोड़ा बस्ती निवासी किशनलाल दास उर्फ किस्टो को चाकुलिया पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। उसे शुक्रवार की शाम चाकुलिया रेलवे स्टेशन से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। किस्टो दास के खिलाफ विगत 29 मार्च को चाकुलिया थाना में कांड संख्या 22/18 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था। उस पर पड़ोस में रहने वाली मासूम लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें