लोको लाइन में धार्मिक अनुष्ठान के साथ बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा
फोटो 6 संवाद सूत्र, मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के लोको लाइन में शनिवार को अनुष्ठानपूर्वक भगवान
संवाद सूत्र, मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के लोको लाइन में शनिवार को अनुष्ठानपूर्वक भगवान बजरंगबली की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक रामदास सोरेन, झामुमो के वरिष्ठ नेता कान्हू सामंत, मुखिया प्रधान सोरेन, रवींद्रनाथ मार्डी, सोमाय सोरेन,अर्जुन मार्डी आदि ने भाग लिया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालु सुबह से जुटने लगे थे। बैंड बाजा, धर्म ध्वज और मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं ने धार्मिक नारे लगाते हुए पैदल यात्रा तय किया। इसमें महिलाओं ने विधि पूर्वक कलश लेकर चल रही थी। पुजारी मुरारी मोहन मिश्रा ने वैदिक रीति रिवाज से पंचदेवता की पूजा आराधना, होम एवं चंडीपाठ करते हुए बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा कराई। गौरतलब है कि स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से यहां भगवान का मंदिर निर्माण किया गया है। प्राण-प्रतिष्ठा सह अखंड हरिनाम कीर्तन का आयोजन होने से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। भगवान के दरबार में श्रद्धालु भक्तों ने माथा टेके और प्रसाद ग्रहण किए। पूजा कमेटी के साथ साथ स्थानीय लोगों का भी अहम योगदान रहा। इनमें मुख्य रूप से शंकर पातर, हरीश चंद्र पातर, कृष्णा पातर, लाल बहादुर क्षेत्री, सोनाराम हेम्ब्रम, चरण हेम्ब्रम, विनोद बहादुर, मान बहादुर थापा, चंचल पातर, गणेश नायर, मनोज प्रजापति आदि का अहम योगदान रहा।