भाजपा का मूलमंत्र गरीबों की सेवा : डा. गोस्वामी
संवाद सूत्र, बहरागोड़ा : भारतीय जनता युवा मोर्चा बरसोल मंडल की ओर से जगन्नाथपुर के पास अतिथि गृह में
संवाद सूत्र, बहरागोड़ा : भारतीय जनता युवा मोर्चा बरसोल मंडल की ओर से जगन्नाथपुर के पास अतिथि गृह में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी उपस्थित थे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राजनीति को सेवा मानते हैं। हम गरीबों की सेवा करने के लिए ही राजनीति में आए हैं। उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा प्रखंड पिछड़ा प्रखंड रहा है। यहां स्वास्थ्य की सुविधा नहीं है। यहां के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। उन्होंने दुख प्रकट किया कि विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने इस क्षेत्र के विकास के लिए विशेष ध्यान नहीं दिया, परंतु डॉ. गोस्वामी ने युवाओं को आश्वस्त किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री रघुवर दास विकास के लिए प्रयत्नशील हैं। उन्होंने कहा की युवा शक्ति इस क्षेत्र के विकास की अगुवाई करें हमारा मूल मंत्र संपूर्ण विकास तथा गरीबों की सेवा है। युवाओं को नौकरी मिले किसानों के खेतों में पानी की व्यवस्था हो बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित हो इसके लिए प्रयास करना है। उन्होंने युवाओं को प्रत्येक गांव का प्रोफाइल बनाने के लिए कहा ताकि गांव की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में हम सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर काम कर सकें। जबकि विशिष्ट अतिथि पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री सरोज महापात्रा उपस्थित थे। इस अवसर पर पार्टी के मंडल अध्यक्ष चुनु महली, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अभिजीत दास, भाजपा नेता विभास दास, गौरी शंकर दास, रोहित केविल, निर्मल मुर्मू, रंजीत बाला, ज्योत्सना बेर, मुखिया तपन मुंडा, चित्तरंजन देहरी, श्रीवत्स घोष, राजा भोल, भाजयुमो के कौशिक माहिती, कमल कांत ¨सह, अभिजीत बाग, सदाशिव दास, तारकेश्वर मंगल, बिल्लु मन्ना, हराधन चंद, मुकेश कुमार सुब्रत घाटवारी तथा कई अन्य उपस्थित थे।