Move to Jagran APP

पूर्वी सिंहभूम ने लगाई एक स्थान की छलाग

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक बोर्ड) की ओर से मंगलवार को इंटर आ‌र्ट्स के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए। इसमें पूर्वी सिंहभूम ने एक स्थान की छलांग लगाई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष रिजल्ट में 7.91 प्रतिशत बढ़ा है। इस वर्ष पूर्वी सिंहभूम के 87.98 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। इसके साथ प्रदेश में जिला इस बार सातवें स्थान पर है। जबकि वर्ष 2018 में 80.07 प्रतिशत रिजल्ट के साथ पूर्वी सिंहभूम का राज्य में आठवा स्थान था।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 May 2019 10:00 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 06:35 AM (IST)
पूर्वी सिंहभूम ने लगाई एक स्थान की छलाग
पूर्वी सिंहभूम ने लगाई एक स्थान की छलाग

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक बोर्ड) की ओर से मंगलवार को इंटर आ‌र्ट्स के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए। इसमें पूर्वी सिंहभूम ने एक स्थान की छलांग लगाई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष रिजल्ट में 7.91 प्रतिशत बढ़ा है। इस वर्ष पूर्वी सिंहभूम के 87.98 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। इसके साथ प्रदेश में जिला इस बार सातवें स्थान पर है। जबकि वर्ष 2018 में 80.07 प्रतिशत रिजल्ट के साथ पूर्वी सिंहभूम का राज्य में आठवा स्थान था।

loksabha election banner

-

11.56 प्रतिशत हुए फेल

इंटर आ‌र्ट्स की परीक्षा में पूर्वी सिंहभूम से कुल 9,943 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिनमें से 8,748 उत्तीर्ण हुए। जबकि महज 11.56 प्रतिशत यानी 1,150 बच्चे ही फेल हुए। वर्ष 2018 में इंटर आ‌र्ट्स में 19.15 प्रतिशत बच्चे फेल हुए थे।

-

जैक का सर्वर ठप, हुई परेशानी

जैक की ओर से पूर्व निर्धारित समय दोपहर दो बजे ही रिजल्ट प्रकाशित कर दिया गया था। पर सर्वर की गड़बड़ी के कारण रिजल्ट निकालने में परेशानी हुई। करीब डेढ़ घटे की मशक्कत के बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पूरा रिजज्ट निकाला जा सका।

-

पूर्वी सिंहभूम का आंकड़ा

कुल निबंधित : 10,041

परीक्षा में शामिल : 9ए943

पास : 8,748

फेल : 1,150

अनुपस्थित : 98

रिजल्ट प्रतिशत : 87.98

वर्ष 2018 में रिजल्ट प्रतिशत : 80.07

फ‌र्स्ट डिवीजन : 1,348

सेकेंड डिवीजन : 5,795

थर्ड डिवीजन : 1,604

-

किस जिले का कितना फीसद रिजल्ट

सिमडेगा : 97.67

खूंटी : 96.17

रामगढ़ : 92.29

हजारीबाग : 90.45

लातेहार : 90.43

सरायकेला : 88.27

पूर्वी सिंहभूम : 87.98

लोहरदगा : 86.44

रांची : 86.43

गुमला : 85.48

देवघर : 82.32

धनबाद : 82.16

गढ़वा : 80.12

पश्चिमी सिंहभूम : 77.37

जामताड़ा : 77.11

दुमका : 76.92

गिरिडीह : 76.37

साहिबगंज : 76.05

बोकारो : 75

कोडरमा : 73

पाकुड़ : 68.11

गोड्डा : 65.42

पलामू : 63.43

चतरा : 53.18


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.